फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Samples taken from hospital and restaurant for Halal certified products

Mau News: अस्पताल और रेस्टोरेंट से हलाल प्रमाणित उत्पादों के लिए गए नमूने

Wed, 22 Nov 2023 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Samples taken from hospital and restaurant for Halal certified products
मऊ। हलाल प्रमाणित उत्पादों की बिक्री, भंडारण और उत्पादन रोकने के लिए बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की पांच टीमों ने शहर में पांच दुकानों की जांच की। इस दौरान दो दुकानों से हलाल प्रमाणित दो खाद्य उत्पादों के नमूना लेकर जांच के लिए भेजे गए।सहायक खाद्य आयुक्त सुरेश मिश्र ने बताया कि गाजीपुर तिराहा स्थित डाॅ. आई मजहर के यहां से एक फूड सप्लीमेंट उत्पाद और जिला अस्पताल के सामने स्थित रेस्टोरेंट से फिंगर चिप्स का नमूना लिया गया। साथ ही वी मार्ट, स्मार्ट प्वाइंट, हिमालया स्टोर, भारत बाजार आदि की जांच की गई। इस दौरान दो खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। बताया कि आगे भी हलाल प्रमाणित उत्पाद की जांच की जाएगी। टीम में औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, बिंदू पांडेय, डीके राय, अमित राय, सत्यराम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed