फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Samples for crisps, chips and toffee

कुरकुरे, चिप्स और टाफी के लिए नमूने

Mon, 02 Mar 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Samples for crisps, chips and toffee
मऊ। होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को चार स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान दुकानों से कुरकुरे, चिप्स और टाफी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। छापेमारी से बाजार में हड़कंप मचा रहा और कई दुकानदार दुकान बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन

होली के त्यौहार में मिलावट को रोकने के लिए जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित के नेतृत्व में जनपद में छापामारी के लिए एक टीम गठित की है। सोमवार को टीम ने पहसा, रतनपुरा, बेलौझा पर अभियान चलाया। छापेमारी में टीम ने रतनपुरा में अशोका ट्रेडर्स से कुरकुरे चिप्स तथा रिंग्स का नमूना लेने के साथ कुरकुरे चिप्स के 672 पैकेट को जब्त करने की कार्रवाई की। इसीक्रम में बेलोझा में लवकुश किराना स्टोर के पास से बलिया जिले से आई एक पिकप जिसमें टाफी लदी थी। उसको रोक कर उसका भी नमूना लिया गया। जबकि पहसा बाजार में यशवंत किराना स्टोर से टीम द्वारा सोनपापड़ी का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

वहीं अवधेश किराना स्टोर के पास से बिना मानक के 11 किलोग्राम नमकीन को भी जब्त किया गया,जो मानक के अनुसार नहीं था। नमकीन सैंपल कर टीम द्वारा प्रयोगशाला को भेज दिया गया है।इस बाबत मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि मिलावट को लेकर सोमवार से अभियान शुरू किया गया। बोले कि पहले दिन चार जगहों पर अभियान चलाकर अमानक खाद्य सामग्रियों को जब्त करने की कार्रवाई की गई। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिंदु पांडेय, जयहिंद राम, रामानंद, पंकज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed