फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Samajwadu party workers protest plantation paddy at waterlogging road threw crop on bjp mla car in mau

मऊ: सपाजनों ने भाजपा विधायक की कार पर फेंका धान, सड़क पर पौधा रोप कर जताया विरोध

Thu, 29 Jul 2021 10:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 29 Jul 2021 10:36 PM IST
सार

मऊ जिले के घोसी तहसील क्षेत्र का अमिला-अजमतगढ़ मार्ग पर गड्ढे हो गए। बारिश के कारण वहां जलभराव हो गया है। सरकार के विरोध में सपाईयों ने सड़क पर धान की रोपाई की।

विज्ञापन
Samajwadu party workers protest plantation paddy at waterlogging road threw crop on bjp mla car in mau
भाजपा विधायक की कार पर फेंका धान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के घोसी तहसील क्षेत्र का बदहाल अमिला-अजमतगढ़ मार्ग की मरम्मत न किए जाने से नाराज सपाजनों ने बृहस्पतिवार को नारेबाजी के बीच सड़क पर धान की रोपाई की। इस दौरान उधर से गुजर रहे भाजपा विधायक विजय राजभर की कार पर धान भी फेंका। करीब 20 मिनट तक विधायक के वाहन को रोके रखा और नारेबाजी की।   

विज्ञापन


समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12 बजे बदहाल सड़क पर जलजमाव के विरोध में सड़क पर धान रोपना शुरू किया। एक बजे के करीब भाजपा विधायक विजय राजभर का वाहन वहां पहुंचा तो सपाजनों ने उस पर धान फेंकते हुए उसे रोक लिया और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान विधायक गाड़ी में ही बैठे रहे।
विज्ञापन


20 मिनट तक चली नारेबाजी और धान फेंकने के दौरान पुलिस प्रशासन पंगु नजर आया। कापी मशक्कत के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। सूचना पाकर जब तक कोतवाल संजीव कुुमार दुबे तथा तहसीलदार पीसी लाल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे तब तक विधायक जा चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Samajwadu party workers protest plantation paddy at waterlogging road threw crop on bjp mla car in mau
भाजपा विधायक की कार पर फेंकी धान की पौध। - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन करने वालों में सीताराम कुशवाहा, रविंद्र यादव ,शैलेंद्र यादव, राहुल यादव, अनिल यादव ,रामप्यारे यादव, शिवानंद, राजाराम पटेल, वीर बहादुर, सिंह अरुण यादव, अब्दुल कादिर, अभय प्रताप यादव शामिल रहे। 
घोसी कोतवाल संजीव कुमार दुबे ने भाजपा विधायक विजय राजभर के कार पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा धान फेंकने के मामले के प्रति अनभिज्ञता जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed