फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Samajwadi Party opened front anger continues after Home Minister's statement on Baba Saheb

Mau : समाजवादी पार्टी ने खोला मोर्चा, बाबा साहेब पर गृहमंत्री के बयान के बाद आक्रोश जारी, जमकर किया प्रदर्शन

Sat, 21 Dec 2024 02:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 21 Dec 2024 02:58 PM IST
सार

बाबा साहेब पर गृहमंत्री के बयान के बाद समाजवादी पार्टी बड़ा प्रदर्शन करती नजर आई। हर जिले में सपा का प्रदर्शन हो रहा है मऊ में भी सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और विरोध दर्ज किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन
Samajwadi Party opened front anger continues after Home Minister's statement on Baba Saheb
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बाबा साहेब को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर राजनैतिक पार्टी का विरोध खत्म होता नहीं दिख रहा है। 24 घंटे पहले कांग्रेसियों द्वारा विरोध प्रदर्शन के बाद शनिवार को सपाईयों ने इस बयान की निंदा करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह 11 बजे समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता नगर के बाल निकेतन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर जुलूस की शक्ल में सभी जिलाधिकारी के कार्यालय नारा लगाते प्रदर्शन करते पहुंचे। इससे पहले सपा कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के बयान को लेकर नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाअध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि जिस प्रकार से संसद में देश के गृहमंत्री ने बाबा साहब को लेकर बयान दिया वह काफी निंदानीय है, हम सभी देशवासी बाबा साहब का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब के सम्मान में विद्रोह प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं मुहम्मदाबाद गोहना सपा विधायक राजेंद्र राम ने कहा कि जिस प्रकार से पूरे देश में आंदोलन हो रहा है उससे कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी बैक फुट पर नजर आ रही है। ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु, अल्ताफ अंसारी, धर्मप्रकाश यादव, कुदूस अंसारी, शाहनवाज आलम, रामायण यादव, तैयब पालकी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed