फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Samajwadi Party leaders opposed EVM and demanded Lok Sabha elections through ballot paper

UP Politics: EVM से नहीं बैलेट पेपर से हो आगामी लोकसभा चुनाव, राष्ट्रीय सचिव के नेतृत्व में सपाईयों ने की मांग

Mon, 29 Jan 2024 02:50 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 29 Jan 2024 02:50 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में सरगर्मी बढ़ने लगी है। सभी दल- अपने वोटरों को लुभाने में लगे हैं। इसी बीच मऊ में ईवीएम के विरोध में सपा के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता के नेतृत्व में सपाईयों ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की।

विज्ञापन
Samajwadi Party leaders opposed EVM and demanded Lok Sabha elections through ballot paper
Mau News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर भले ही मतदान की तारिख का घोषणा नहीं हुआ है, लेकिन इसकी तैयारियों में हर राजनैतिक दल अपने अपने स्तर से रणनीति बनाने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में सोमवार को सपा पदाधिकारियों का एक दल पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तथा प्रवक्ता राजीव राय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में ईवीएम के जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर पत्रक सौंपा।

विज्ञापन


सपा प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने कहा कि हम आज आगामी लोकसभा चुनाव के मतदान को लेकर जिला प्रशासन से मिलकर पत्रक सौंपे है। जिसमें आगामी चुनाव में ईवीएम का प्रयोग न कर उसके जगह बैलेट पेपर का प्रयोग कर मतदान कराने की मांग की है। 
विज्ञापन


बताया कि बैलेट पेपर से निष्पक्ष मतदान की प्रबल संभावना रहती है। इसलिए प्रशासन के माध्यम से यह बात रखने की कोशिश की गई है, ईवीएम को प्राथमिकता न देते हुए पूर्व की भांति बैलेट पेपर से मतदान कराया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाअध्यक्ष दूधनाथ यादव, मुहम्मदाबाद गोहना विधायक राजेंद्र कुमार, हाजी इरफान, पूर्व एमएलसी राम रतन राजभर, महिला जिलाध्यक्ष सितारा यादव, नीलम यादव सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed