फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Salute to the martyrs of the freedom movement

स्वतंत्रता आंदोलन के बलिदानियों को किया गया नमन

Mon, 20 Dec 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Salute to the martyrs of the freedom movement
मऊ।आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का समापन जनपद के डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में रविवार को वंदेमातरम गायन के साथ हुआ। स्टेडियम में विशाल जनसमुदाय के द्वारा सामूहिक वंदेमातरम का गायन किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सुभाष ने कहा कि भारत को ऋषि-महर्षियों एवं राजा-महाराजाओं तथा महान क्रांतिकारियों ने वैभवशाली बनाया है। जिस पर अंग्रेजों एवं मुगलों ने कुठाराघात किया। हमने वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देकर विश्व को अपना परिवार माना, परंतु विश्व ने हमको अपना बाजार माना। जब अरस्तू खगोल विज्ञान में विश्व को भ्रमित कर रहा था तो उसके वर्षों पूर्व आर्य भट्ट ने बता दिया था कि सूर्य पृथ्वी का नहीं अपितु पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है। कहा कि हमें भारतीय जीवन मूल्यों के साथ जीना होगा। स्वदेशी अपनाना होगा। भारत में विश्व को संदेश देने वाले स्वामी विवेकानंद ने विश्व में भारत का पताका फहराया। जिला प्रचरक राजीव नयन ने जनपद के बलिदानियों की वीर गाथा का वर्णन करते हुए कहा कि जनपदवासियों को उनके योगदान को भूलना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

जिला संपर्क प्रमुख राजेश पांडेय ने कहा कि अंग्रेजों ने जनपद के सपूत दुबारी के हरख सिंह और हुलास सिंह के बलिदान से मधुबन ही नहीं अपितु पूर्वांचल के लोगों में अंग्रेजों के प्रति आक्रोश की ज्वाला धधक उठी थी। कहा कि इन सपूतों को सदैव सम्मान देना हम भारतवासियों का पुनीत कर्तव्य है। कार्यक्रम यह अध्यक्षता ब्रिगेडियर प्रभुनाथ सिंह ने किया कार्यक्रम में अभियान संयोजक प्रवीण राय ने सबका आभार व्यक्त किया।अतिथियों का सम्मान उमेश बांसफोर, आत्म प्रकाश राय, प्रमोद साहनी ने शाल एवं मोमेंटो देकर किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना जिला कार्यवाह विनोद वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिले से 25 पूर्व सैनिकों का सम्मान में मोमेंटम एवं तिरंगा देकर किया गया। संचालन जिला प्रचार प्रमुख मुकेश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में पंकज तिवारी, देवेंद्र मोहन सिंह,सुरेश, जिला सह कार्यवाह वीरेंद्र यादव, सह प्रांत कार्यवाहक विनय उपस्थित रहे। वंदे मातरम का गायन चंद्रपीड मिश्र, विशाल पांडेय, आशीष राय ने किया। इस अवसर पर सत्यमित्र सिंह दिनेश, पवन राय, धर्मेंद्र राय,अभिषेक, संतोष बरनवाल, विकास सिंह, सुनील दुबे, विशाल पांडेय ,उत्तम सिंह ,पंकज तिवारी ,वीरेंद्र, विनोद वर्मा,राम विलास ,सचिन्द्र सिंह, सीता राय, मधु राय, नुपुर अग्रवाल,विजय प्रताप सिंह,शक्ति सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed