फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   sales exceeding twenty million

अक्षय तृतीया पर दो करोड़ से अधिक की बिक्री

Mon, 09 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 09 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
sales exceeding twenty million
दूकान पर खरीदार
अक्षय तृतीया स्वर्ण व्यापारियों के लिए मुफीद रहा। जिले में दो करोड़ से अधिक का व्यापार हुआ। बंदी के बाद एकबारगी अच्छी बिक्री से दुकानदारों में काफी खुशी है। देर रात तक सराफा की दुकानें खुली रहीं। लगातार ग्राहकों के आने और खरीदारी करने का सिलसिला चलता रहा। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में करीब एक महीने से अधिक दिनों तक चली स्वर्ण व्यापारियों की हड़ताल के बाद सोमवार को अक्षय तृतीया पर्व पर अच्छी बिक्री हुई। इसके पूर्व लगन में स्वर्ण व्यापारियों को थोड़ी राहत मिली थी। 
विज्ञापन

 


सोमवार को नगर क्षेत्र के लगभग सभी दुकानों पर ग्राहकों की काफी भीड़ देखने का मिली। अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदना का शुभ माना जाता है। जिसके कारण काफी संख्या में ग्राहक दुकानों पर पहुंचे। इस दिन सबसे ज्यादा सोने के सिक्कों की मांग रही। वहीं, महिलाओं में गले का हार, चेन और अंगूठी की भी काफी मांग रही। दुकानों पर डायमंड के भी खरीदार पहुंचे।

विज्ञापन

 

जिन्होंने अपने बजट के हिसाब से डायमंड खरीदे। कुछ दुकानदार अच्छी सेल के लिए आकर्षक आफर भी चलाए। जिसमें डायमंड की खरीद पर आकर्षक और निश्चित उपहार और स्वर्ण आभूषणों की खरीद पर मजदूरी पर विशेष छूट शामिल थी। सराफा मंडल के अध्यक्ष विजय ने बताया कि अक्षय तृतीया का दिन स्वर्ण व्यापारियों के लिए काफी अच्छा रहा। पूरे जिले में दो करोड़ से अधिक का व्यापार हुआ। जिससे व्यापारियों में खुशी है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed