{"_id":"60ba6e8d8ebc3edb171cf88c","slug":"sale-of-554-nominations-for-gram-panchayat-member-posts-mau-news-vns593073740","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 554नामांकन की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 554नामांकन की बिक्री
विज्ञापन
मऊ। जनपद के 162 गांव में रिक्त रह गए 1879 पंचायत सदस्य पदों के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो चुकी है। बृहस्पतिवार से शुरू ही नामांकन पत्रों की बिक्री दूसरे दिन शुक्रवार को भी हुई। दो दिनों में घोसी ब्लाक को छोड़कर जनपद के अन्य 8 ब्लाकों में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 554 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सबसे अधिक दोहरीघाट ब्लॉक में 178 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि दो गांवों के प्रधान पदों के 11 परचों की बिक्री हुई।
परदहां ब्लॉक में 129 रिक्त स्थानों के लिए 72 परचों की बिक्री हुई। परदहा ब्लॉक के इंदरपुर गांव के दिवंगत हो चुके बीडीसी के स्थान पर दोबारा निर्वाचन के लिए हो रहे चुनाव के लिए मात्र एक नामांकन पत्र खरीदा गया। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक से ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 77 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई जबकि फरीदपुर ग्राम प्रधान पद के लिए तीन नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
इसी प्रकार फतेहपुर मंडाव ब्लॉक में सदस्य पद के लिए 72 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई जबकि कोपागंज ब्लाक में सदस्य पद के लिए 59 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि बड़रांव ब्लाक में 197 रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 88 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई ,इसी प्रकार रानीपुर में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 83 और खानपुर ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए 8 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई जनपद में रतनपुरा ऐसा ब्लॉक रहा जहां 2 दिनों में ग्राम पंचायत के पद के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं बिके।