फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Salary of two teachers of composite school stopped

Mau News: कंपोजिट विद्यालय की दो शिक्षिकाओं का रोका वेतन

Fri, 03 Nov 2023 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Salary of two teachers of composite school stopped
बढुआ गोदाम। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इसमें निपुण भारत मिशन में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर एक कंपोजिट विद्यालय की दो शिक्षिकाओं का अग्रिम माह का वेतन रोकने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को क्षेत्र के रकौली स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय का आकर्षक परिवेश तथा संतोषजनक प्रगति मिलने पर शिक्षकों की प्रशंसा किया। पूछे गए प्रश्नों का बच्चों द्वारा सही जवाब देने पर बच्चों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। रकौली मुंगेसर कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निपुण भारत मिशन की समीक्षा में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर दो शिक्षिकाओं का अग्रिम माह तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय का कहना था कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षण कार्य में लापरवाही मिलने के मामले में दो शिक्षिकाओं का अग्रिम माह तक वेतन रोकने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed