{"_id":"644d4c11b21e740d530efea4","slug":"salary-of-principals-of-two-government-30-aided-secondary-schools-withheld-for-not-uploading-data-mau-news-c-20-1-179721-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: डाटा अपलोड न करने पर दो राजकीय, 30 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: डाटा अपलोड न करने पर दो राजकीय, 30 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो का रोका वेतन
विज्ञापन
यू डायस पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की मियाद पूरी होने में एक दिन बचा है। अब तक जिले के 309 माध्यमिक विद्यालयों ने डाटा फीड नहीं किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने शनिवार को समीक्षा के दाैरान यू डायस पोर्टल पर डाटा अपलोड करने में लापरवाही बरतने वाले दो राजकीय व 30 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। इनसे स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, 270 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के मान्यता रद्द करने की नोटिस जारी किया है। जिले में 14 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त तथा 436 माध्यमिक विद्यालय हैं। शासन ने सभी विद्यालयों को यू डायस पोर्टल पर 30 अप्रैल तक विद्यार्थियों का नाम, कक्षा, पता, माता-पिता का नाम, आधारकार्ड नंबर, मोबाइल नंबर आदि अपलोड करने का निर्देश दिया था। विभाग ने डाटा अपलोड में देरी करने वाले जिले के विद्यालयों को कई बार रिमाइंडर भेजकर समय से पहले डाटा अपलोड करने को निर्देश दिया था। इसके बावजूद जिले के दो राजकीय, 30 सहायता प्राप्त व 270 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों ने यूडायस पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं किया। इनसेट इन सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्यो पर हुई कार्रवाई
राजकीय बालिका इंटर कालेज मुजार बुजुर्ग, राजकीय उमा विद्यालय भुपतपुर सुतरही, डीएवी इंटर काॅलेज मऊनाथभंजन, डीएवी बालिका इंटर काॅलेज मऊ, देवर्षि इंटर काॅलेज देवलास, इंटर काॅलेज नदवासराय, सत्यराम जनता इंटर काॅलेज कल्याणपुर, केदार इंटर काॅलेज टेघना, संत विनोवा इंटर काॅलेज सिपाह, बापू इंटर काॅलेज सियरही, विभूति इंटर काॅलेज सूरजपुर, समाजसेवक इंटर काॅलेज भैरोपुर, वन अवध इंटर काॅलेज ललितपुर, कृषक इंटर काॅलेज संतपुर गोड़सरा, बापू इंटर काॅलेज कोपागंज, जीवन राम इंटर काॅलेज मऊ, मुस्लिम इंटर काॅलेज, श्रीकृष्ण विद्यापीठ चिरैयाकोट, राष्ट्रीय जनता इंटर काॅलेज भदीड़, मुहम्मद अली इंटर काॅलेज करीमाबाद, नेहरु स्मारक इंटर काॅलेज फैजुल्लाहपुर, धर्मादेवी इंटर काॅलेज गोकुलपुरा, इंटर काॅलेज सरसेना, जनता राष्ट्रीय इंटर काॅलेज करहां, टाउन इंटर काॅलेज मुहम्मदाबादगोहना, नेशनल इंटर काॅलेज मुहम्मदाबादगोहना, बीआरके इंटर काॅलेज वलीदपुर,सरदार बल्लभ भाई इंटर काॅलेज हलधरपुर, दयानंद इंटर काॅलेज इटैली के प्रधानाचायों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोका गया है। इसके अलावा विभाग को पत्र भेजकर 270 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के मान्यता रद्द करने की संस्तुति की गई है।
कोट-- -- --
यू्-डायस पोर्टल पर विद्यालय का सभी डाटा अपलोड न करने के मामले में जिले के दो राजकीय व 30 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं 270 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के मान्यता रद्द करने की नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
सीपी श्रीवास्तव
जिला समन्वयक
माध्यमिक शिक्षा अभियान

कोट