{"_id":"5efb71b98ebc3e42c0412c23","slug":"saidpur-becomes-a-hotspot-for-muhammadabad-gohna-away-from-infection-mau-news-vns533181555","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण से दूर मुहम्मदाबाद गोहना का सैदपुर बना हॉटस्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण से दूर मुहम्मदाबाद गोहना का सैदपुर बना हॉटस्पॉट
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण से दूर मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत का मुख्य बाजार कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया। बीते सोमवार को आई रिपोर्ट में कस्बे के सैदपुर निवासी तथा दवा व्यापारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मंगलवार को तहसील प्रशासन ने सैदपुर को हॉटस्पॉट बनाते हुए सील कर दिया। वहीं पॉजिटिव मिले व्यापारी परिवार के चार सदस्यों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया।
सोमवार को जिले में आई 359 रिपोर्ट में आठ लोग पॉजिटिव मिले थे। इसमें मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के सैदपुर मुहल्ला निवासी 26 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला। कोरोना संक्रमित युवक दवा व्यापारी है, उसका मुहल्ले में मेन रोड पर मेडिकल की दुकान है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव दवा व्यापारी को कोविड अस्पताल परदहां में भर्ती करा दिया था। वहीं मंगलवार को तहसील प्रशासन ने सैदपुर मुहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए तीनों रास्तों को बंद कर दिया। साथ ही कोरोना पॉजिटिव के परिवार के चार सदस्यों को बरामदपुर स्थित क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया। साथ ही तीनों रास्तों पर पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया।
कहीं वाराणसी से तो संक्रमित नहीं हुआ व्यापारी
26 वर्षीय युवक दवा व्यापारी है। मेन बाजार में घर से कुछ दूरी पर उसकी दवा की दुकान है। जहां वो और उसके पिता क्रमवार बैठते है। दवा व्यापारी का व्यापार के चलते वाराणसी में आवाजाही बनी रहती है। बीते दिन भी उसकेवाराणसी जाने की सूचना है।बताया जा रहा है कि 25 जून को युवक ने खुद मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी पर सैंपल दिया था। जहां सोमवार को रिपोर्ट आने केबाद स्वास्थ्य विभाग ने युवक को कोविड अस्पताल परदहा में भेज दिया।
विज्ञापन
दवा लेने वालें ग्राहकों की सूची तैयार कर रहा विभाग
मेन बाजार में दवा की दुकान हैं। ऐसे में विभाग द्वारा युवक के सैंपल देने के बाद उसके संपर्क में रहने वाले और उसके दुकान से दवाई ले जाने वाले लोगों को चिहिन्त करने में जुटा है। दूसरी तरफ मेन बाजार में कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद मंगलवार को कई दुकानदारों ने दुकानें नहीं खोली। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।