फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sadbhavna Tricolor Yatra taken out by social workers

समाजसेवियों की ओर से निकाली गई सद्भावना तिरंगा यात्रा

Fri, 12 Aug 2022 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Sadbhavna Tricolor Yatra taken out by social workers
मऊ। समाजसेवियों की ओर से शुक्रवार को नगर में तिरंगा सद्भावना यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्यार,मोहब्बत,भाईचारा और आजादी की मजबूती के लिए समर्पित भाव से काम करने पर बल दिया गया। यात्रा के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि देश की आजादी की लड़ाई में हिंदू,मुसलिम,सिख,ईसाई सबका योगदान रहा। सभी धर्मावलंबियों ने बिना किसी धार्मिक भेदभाव के अंग्रेजों को देश से भगाने की लड़ाई में पूरी देश भक्ति के साथ अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। सभ्य भारत मिशन की ओर से प्रात: 7:30 बजे आजमगढ़ मोड़ से सद्भावना तिरंगा प्रभातफेरी बाल निकेतन सदर चौक होते हुए मिर्जाहादीपुरा चौक पर पहुंची। सद्भावना तिरंगा यात्रा को साहित्यकार जयप्रकाश धूमकेतु ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगरपालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी ने कहा कि निष्ठावान और बहादुर लोगों के हौसला ही पूरे शहर को एकता और भाईचारे का संदेश दिया जा सकता है। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद मूर्ति ने कहा कि यह आजादी हमारे पुरखों के बलिदान त्याग तपस्या का फल है। देश के प्रत्येक नागरिक को जाति,धर्म,भाषा,क्षेत्र जैसी विभेदकारी कुरीतियों से ऊपर उठकर ही आजादी को अक्षुण बनाये रखने का कर्तव्यबोध पैदा करना ही इस सद्भावना तिंरगा मार्च का उद्देश्य हैं। सद्भावना यात्रा के संयोजक राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि आजादी के 75 साल में अमृत महोत्सव मनाते हुए हमें समाज के सारी बुराइयों को जड़ से मिटा देने का संकल्प लेना होगा। यात्रा में ज्ञानेश्वर बनवाल, विष्णु राजभर , सभासद अल्तमस , फखरे आलम ,मनौवर रजाई, सुनील राय ,आशुतोष, विनोद,पवन,सिन्टू,राहुल,सुनील राजभर,ओम प्रकाश आदि ने भाग लिया। मुहम्मदाबाद गोहना : स्थानीय पुलिस सर्किल के क्षेत्राधिकारी कुमार नरेश के नेतृत्व में शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा में पुलिस महकमा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे क्षेत्राधिकारी कुमार नरेश ने कहा कि इस साल 75वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। आजादी का पर्व को धूमधाम से मनाने को लेकर पूरे देश में उत्साह है। तिरंगा यात्रा कोतवाली परिसर से निकलकर बाजार कस्बा, स्टेशन रोड, होते हुए विजय स्तंभ, मुख्य बाजार, अतरारी चुंगी, कैलेंडर तिराहा, सब्जी मंडी, होते कोतवाली परिसर में आकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में कोतवाल शैलेश सिंह के अतरिक्त सर्किल क्षेत्र के सभी पुलिसकर्मी, सब इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज आदि शामिल रहे। घोसी: जूनियर हाईस्कूल धरौली के प्रांगण से शुक्रवार को आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती के नेतृत्व में शुक्रवार को रैली निकाल कर क्षेत्र का भ्रमण कर शहीदों को नमन किया गया। रैली को खंड शिक्षा अधिकारी बलिराम ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहरा कर भारत के संविधान की शपथ लेने के साथ रैली को रवाना किया। बीईओ रैली में सम्मिलित होकर अभिभावकों, शिक्षकों व बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहे।कार्यक्रम के संयोजक प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लोगों को घरों पर लगाने के लिए राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज प्रदान किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बालचन्द राम, सुनील कुमार कन्नौजिया,एसएमसी अध्यक्ष बादामी देवी, करुणानिधि, कमलेश राय, ललित राहुल, ममता साहनी, मेंहदी रजा, बृजेश सागर, मु.अजहरूद्दीन, कन्हैया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed