फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sachin, Ujjawala aroused District name

सचिन और उज्जवला के स्वागत में उमड़ा जनपद

Thu, 18 Feb 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 18 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sachin, Ujjawala aroused District name
गुवाहाटी में संपन्न हुए दक्षिण एशियाई खेल (सैग) में भारतीय हैंडबाल टीम के कप्तान सचिन एवं उनकी पत्नी हैंडबाल महिला टीम की खिलाड़ी उज्ज्वला का रेलवे स्टेशन पर जनपदवासियों से जमकर स्वागत किया।
विज्ञापन



 हैंडबाल में भारत की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। जैसे ही मुंबई से दादर एक्सप्रेस लगभग पांच बचे स्टेशन पर पहुंची पूरा परिसर भारत माता की जय के नारे से गूंज उठा। लोगों ने दोनों खिलाड़ियों का फूलमाला से लादकर स्वागत किया।
विज्ञापन



हैंडबाल टीम के कप्तान सचिन सहादतपुरा रोडवेज निवासी सुरेशचंद राजभर के बेटे हैं, उनकी पत्नी उज्ज्वला भी भारतीय महिला हैंडबाल टीम में गोलकीपर हैं।


 गुवाहाटी में हुए सैग खेलों में दोनों ने हैंडबाल की भारतीय पुरुष और महिला टीम को प्रतिनिधित्व किया। हैंडबाल में भारत की पुरुष टीम ने सचिन की शानदार कप्तानी में फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराया। जबकि महिला टीम ने गोलकीपर उज्ज्वला की शानदार गोलकीपिंग से बग्लादेंश को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 अपने अपने वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पति और पत्नी दोनों ने मऊ जिले का नाम रोशन किया। पिछले वर्ष मई महीने में ही सचिन और उज्ज्वला की शादी हुई। जहां एक तरफ सचिन हैदराबाद में आर्मी में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। वहीं पत्नी उज्ज्वला एनईआर रेलवे गोरखपुर में कामर्शियल क्लर्क के पद पर स्पोर्ट्स कोटा से नौकरी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed