{"_id":"6a46abcd93c98ef0460eac84","slug":"sachin-cricket-academy-defeated-vedant-cricket-club-mau-by-5-wickets-mau-news-c-295-1-svns1029-147963-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सचिन क्रिकेट एकेडमी ने वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ को 5 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सचिन क्रिकेट एकेडमी ने वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ को 5 विकेट से हराया
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता बल्लेबाज।संवाद
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर बृहस्पतिवार को सचिन क्रिकेट एकेडमी जंगीपुर और वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ के अंडर-10 खिलाड़ियों के बीच 30-30 ओवर का मैच खेला गया। इसमें सचिन क्रिकेट एकेडमी ने वेदांत क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हरा दिया।
वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ के कप्तान अनंत सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की ओर से दिव्यांशु ने 13 रन, रिशु सोनकर ने 19 रन, अनंत सिंह ने 16 रन और समर्थ वर्मा ने 38 रन बनाए।
इसके अलावा अतिरिक्त के रूप में 48 रन मिले। टीम 20 ओवरों में 157 रन पर ऑलआउट हो गई। जंगीपुर की ओर से गेंदबाज अंश मिश्रा ने 4 विकेट, अंश यादव ने 3 विकेट तथा सूरज, शिवा और आयुष ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन
158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जंगीपुर की टीम की ओर से हैप्पी सिंह ने 37 रन, सूरज ने 26 रन, टिंकू ने 44 रन और शिवा ने 13 रन बनाए। टीम ने अतिरिक्त 26 रनों की मदद से 17 ओवरों में 5 विकेट खोकर 159 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।
वेदांत क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाज आदर्श यादव ने 2 विकेट, जबकि शिवम पाल और आर्यन ने 1-1 विकेट लिया। मैच के ‘मैन ऑफ द मैच’ अंश मिश्रा रहे। मुकाबले में अंपायर की भूमिका सचिन यादव और संदीप भारद्वाज ने निभाई, जबकि स्कोरिंग प्रवीण चौरसिया ने की।