फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Run for Unity will be organized in all schools

समस्त विद्यालयों में होगा रन फार यूनिटी का आयोजन

Sun, 30 Oct 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Run for Unity will be organized in all schools
मऊ। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जिले के माध्यमिक, परिषदीय विद्यालयों में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्यों तथा प्रधानाध्यापकों को इस आशय का पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

जिले मेें दो हजार से अधिक विद्यालय हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर प्रत्येक स्कूल में रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन होगा। विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपनी सुविधा के अनुसार इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। दौड़ का आयोजन विद्यालयों में सोमवार की सुबह की सभा में होगा।
विज्ञापन

विद्यालय प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक या वरिष्ठ अध्यापक दौड़ के प्रारंभ या अंत में विद्यार्थियों को सरदार पटेल और राष्ट्रीय एकता में उनकी भूमिका व योगदान के बारे में बताएंगे। एकता दौड़ के आयोजन का विद्यालय पत्रिका, वेबसाइट, वॉट्सऐप ग्रुप के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के माता-पिता, स्थानीय समुदाय को दौड़ में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सीमांत क्षेत्रों (दिव्यांग बच्चों सहित) के बच्चों, स्ट्रीट चिल्ड्रेन को दौड़ में शामिल करने के लिए विशेष प्रयास किया जाएगा। शासनादेश के अनुसार प्रत्येक विद्यालय में भारत को एकजुट करने में सरदार पटेल के योगदान पर भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।

सरदार पटेल को समर्पित प्रार्थना सभाओं का आयोजन कराया जाने का भी निर्देश शासन की ओर से दिया गया है। विद्यालयों में सरदार पटेल के योगदान एवं जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी के लिए बनाए गए विषय वस्तु का क्षेत्रीय भाषा में अनुवाद कराकर उसको सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed