फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Run Azamgarh-Varanasi EMU till Prayagraj

Mau News: आजमगढ़-वाराणसी ईएमयू को प्रयागराज तक चलाएं

Sat, 12 Apr 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Run Azamgarh-Varanasi EMU till Prayagraj
मुहम्मदाबाद गोहना। पूर्वोत्तर रेलवे जोन में आने वाले लोकसभा क्षेत्र के 28 सांसदों और रेल मंडल प्रबंधक समन्वय समिति की बैठक में लालगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद दरोगा सरोज के प्रतिनिधि हरेंद्र सरोज ने पूर्वोत्तर रेलवे के मऊ बलिया शाहगंज रेल प्रखंड पर रेल सुविधा बढ़ाने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

आसनसोल गोंडा ट्रेन का मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज, गोदान एक्सप्रेस में एक एसी फर्स्ट कोच लगाने और आजमगढ़ से वाराणसी सिटी जाने वाली ईएमयू ट्रेन का प्रयागराज तक विस्तार करने आदि की मांग रखा है।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि बताया कि आसनसोल गोंडा ट्रेन का ठहराव मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर था लेकिन अब उसे बंद कर दिया गया है। इसी प्रकार आजमगढ़ से चलकर वाराणसी सिटी को जाने वाली आठ बोगी की ईएमयू ट्रेन का प्रयागराज तक विस्तार की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सुबह 9 बजे वाराणसी सिटी स्टेशन पर पहुंचने के बाद यह ट्रेन शाम 5 बजे बजे तक खड़ी रहती है इस बीच इस प्रयागराज तक विस्तार दे दिया जाए तो यहां के लोगों को इलाहाबाद तक सीधी सुविधा मिल जाएगी।

बताया कि इस रूट की सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन में से एक गोदान एक्सप्रेस में एक एसी फर्स्ट कोच लगाने की भी मांग रखा है।
इसी प्रकार आजमगढ़ से वाराणसी जाने वाली ईएमयू ट्रेन मऊ में ही भर जाती है। लोग खड़ा होकर वाराणसी तक यात्रा करने को मजबूर होते हैं। इसको देखते हुए दिन में एक और ईएमयू चलाने की मांग रखा है। बोला कि 3 माह बाद फिर बैठक आहूत की गई है। इसमें मऊ शाहगंज के बीच दिन में दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग रखी जाएगी। और इसे पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed