फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ruckus in board meeting Nagar Panchayat members raised slogans accused of signing on blank paper

बोर्ड मीटिंग में हंगामा: नगर पंचायत सदस्यों ने की नारेबाजी, सादे कागज पर सिग्नेचर करवाने का लगाया आरोप; सियासत

Thu, 24 Apr 2025 05:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 24 Apr 2025 05:53 PM IST
सार

बोर्ड बैठक में नगर पंचायत सदस्यों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कहा कि दाे महीने में बारिश का माैसम शुरू हो जाएगा लेकिन नालियों और सीवर की सफाई तक नहीं करवाई गई है।  नगर अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने आरोप को निराधार बताया है।

विज्ञापन
Ruckus in board meeting Nagar Panchayat members raised slogans accused of signing on blank paper
बोर्ड की बैठक में भ्रष्टाचार का लगा आरोप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के घोसी नगर पंचायत सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक का नगर पंचायत सदस्यों ने बहिष्कार कर दिया। इस दौरान नगर अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी पर विकास कार्यों में धांधली करने का आरोप लगाया। नगर अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने आरोप को निराधार बताया। 

विज्ञापन




गुरुवार को घोसी नगर पंचायत सभागार में इस वित्तीय वर्ष की पहली बैठक का आयोजन किया गया था। बिना बैठक हुए और प्रस्ताव पेश किए ही सादे कागज पर हस्ताक्षर कराए जाने पर नगर पंचायत सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की, जिसके चलते बोर्ड बैठक में विकास कार्यों का प्रस्ताव पेश नहीं हो पाया। 
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे जुल्फेकार अहमद, अजीत सोनकर, आफताब अहमद, सरफराज अहमद, शहान खान, माजिद अंसारी, नेहाल अख्तर, प्रेमचंद यादव, नपं सदस्य प्रतिनिधि सागर कुमार, हमजा अंसारी, फिरोज खान मुन्ना, तुफैल अहमद ने बताया कि वर्ष 2024-25 में नाला सफाई के लिए 42 लाख रुपये का स्टीमेट बना था। लेकिन नगर पंचायत के आधे नालों की भी सफाई नहीं हुई थी और भुगतान करा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगाया गंभीर आरोप

बताया कि दो माह बाद बरसात शुरू होगी, सभी नाले बजबजा रहे हैं। भाजपा का नगर अध्यक्ष होने के बाद भी विकास की धार नहीं पकड़ पा रही है। इस संबंध में अब तक कहीं शिकायत नहीं की गई थी, लेकिन अब नगर विकास मंत्री और शासन को अवगत कराना होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ से कई सवाल किए गए, लेकिन किसी भी सवाल का जवाब नहीं मिला। 

अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि स्वकर प्रणाली को लेकर सदस्य विरोध कर रहे थे। जो नियमानुसार शासन के निर्देश पर लगाया गया है। प्रस्ताव प्रक्रिया पूरी करके कार्रवाई रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराया जाता है। नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सभी सदस्य स्वकर प्रणाली का विरोध कर रहे थे। आपत्ति मांगी गई तो किसी ने भी विरोध नहीं किया था। इसके अतिरिक्त सभी आरोप निराधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed