{"_id":"677a790be3268dee35018081","slug":"ruckus-after-lovers-together-in-mau-altercation-two-sides-people-police-challaned-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : प्रेमी-प्रेमिका को एक साथ देख मचा बवाल, दोनों पक्षों में हुई मारपीट; पुलिस ने छह लोगों का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : प्रेमी-प्रेमिका को एक साथ देख मचा बवाल, दोनों पक्षों में हुई मारपीट; पुलिस ने छह लोगों का किया चालान
Sun, 05 Jan 2025 05:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 05 Jan 2025 05:52 PM IST
सार
मऊ के खुरहट बाजार में प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। उसे कुछ लाेगों ने देखा तो हंगामा मच गया। इसे लेकर दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी और मारपीट हो गई। पुलिस सभी लोगों को थाने लेकर आई और छह का चालान कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने छह लोगों का किया चालान।
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में बीती शाम दो पक्षों में कहासुनी हो गई, बात मारपीट तक पहुंच गई। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस से एक पक्ष में मौजूद युवाओं ने अभद्रता कर दी। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी प्रेमिका से मुहम्मदाबाद गोहाना कस्बा निवासी प्रेमी रविवार की शाम को उससे मिलने रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में आया था। प्रेमी के प्रेमिका से मिलने के दौरान लड़की के गांव के कुछ लोग भी खुरहट बाजार पहुंच गए, जहां उन्हें यह मेल-मिलाप नागवार लगी।
विज्ञापन
इसको लेकर प्रेमी और लड़की के गांव के लोगों के बीच खुरहट बाजार में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इसी बीच, किसी ने घटना की जानकारी खुरहट पुलिस चौकी को दे दी। कुछ देर बाद ही चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ बाजार में पहुंचकर दोनों पक्ष को साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन
इसी दौरान प्रेमी से मारपीट करने वाले पक्ष के कुछ लोग चौकी पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। मामला थाने से लेकर मुहम्मदाबाद गोहाना क्षेत्राधिकार तक पहुंच गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रेमी और उससे मारपीट करने वाले दूसरे पक्ष के पांच लोगों सहित कुल छह लोगों को हिरासत में लेकर आने चली गई। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष से पांच लोगों और दूसरे पक्ष से एक लोग का चालान किया।
इस बाबत मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र अधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया की मामला संज्ञान में है, प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी के गांव के कुछ लोगों से कहा सुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्ष से छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय करने की कार्रवाई की है।