फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   RTE: Admission of children in private schools will be investigated

आरटीई :निजी स्कूलों में बच्चों के दाखिले की होगी पड़ताल

Fri, 14 Jul 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
RTE: Admission of children in private schools will be investigated
मऊ। आरटीई के तहत तीन चरणों में निजी स्कूलों में दाखिला पाए बच्चों की बेसिक शिक्षा विभाग जांच करेगा। 137 निजी विद्यालयों में दाखिला पाए 965 बच्चों की उपस्थिति और शासन के फंड के उपयोग की पड़ताल की जाएगी। स्कूल और छात्र से जुड़ी जरूरी जानकारी पोर्टल पर अपडेट की जाएगी। शासन की तरफ से गरीब बच्चों को आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिले की व्यवस्था की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने आरटीई के तहत तीन चरणों मेें 137 विद्यालयों में 965 बच्चों का दाखिला दिया है। निजी स्कूल शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब बच्चों का प्रवेश लेने में आनाकानी करते रहते हैं। ऐसी शिकायतों को ध्यान में रखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने अब स्कूल और बच्चों से जुड़ी जानकारियां पोर्टल पर अपलोड कराने की व्यवस्था की है। शिक्षा विभाग कुछ अहम बिंदुओं पर डाटा एकत्र करेगा। इसमें स्कूल की स्थिति, उपस्थित का प्रतिशत, फंड का सही उपयोग सहित कई अन्य बिंदुओं को शामिल किया गया है। सूत्रों की मानें तो हर महीने डाटा अपलोड कराने से स्कूलों की मनमानी के साथ ही बच्चों की सही आर्थिक स्थिति और तमाम जानकारियां मिलेंगी।
विज्ञापन

इस बाबत जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता आलोक कुमार सिंह का कहना है कि आरटीई के तहत निजी विद्यालयों मेें एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। विद्यालयों को सभी प्रक्रिया पोर्टल पर अपलोड करने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed