फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   RTE: 1087 applications received in the second phase

आरटीई : दूसरे चरण में आए 1087 आवेदन

Sun, 08 Mar 2026 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
RTE: 1087 applications received in the second phase
मऊ। जिले में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दूसरे चरण में 1087 आवेदन आए हैं। आवेदनों के सत्यापन सहित अन्य विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद नौ मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

आरटीई के तहत जिले के 770 निजी स्कूलों की 7070 सीटों पर दाखिले होने हैं। निजी विद्यालयों में 25 फीसदी सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। इनके पढ़ने से लेकर काॅपी-किताब तक का खर्च शासन स्तर से वहन किया जाता है। शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए दो फरवरी से ही प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में 746 बच्चों का चयन किया गया। अब दूसरे चरण के तहत बच्चों को प्रवेश दिलाने की कवायद चल रही है। आरटीई के दूसरे चरण में 21 फरवरी से सात मार्च तक आवेदन लेने की प्रक्रिया चली। सात मार्च तक 1087 आवेदन आए हैं। सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो गई है। नौ मार्च को लाॅटरी निकाली जाएगी। तीसरा और अंतिम चरण के लिए 12 मार्च से 25 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे। 27 मार्च को लाॅटरी निकाली जाएगी। इस बाबत जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता आलोक कुमार सिंह का कहना है कि द्वितीय चरण में 1087 आवेदन आए हैं। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभागीय गाइडलाइन के तहत नौ मार्च को लाॅटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed