फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rs 5,19,000 returned to six victims of cyber fraud

साइबर ठगी के शिकार छह व्यक्तियों के 5,19,000 रुपये कराए वापस

Tue, 12 Oct 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Rs 5,19,000 returned to six victims of cyber fraud
मऊ। जनपद पुलिस की साइबर सेल ने आनलाइन ठगी व साइबर फ्राड के शिकार छह लोगों के पांच लाख 19 हजार रुपये उनके बैंक खातों में वापस कराने में सफलता पाई है। साइबर ठगी के शिकार लोगों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत होकर आनलाईन फ्राड के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

एसपी घुले सुशील के द्वारा चलाये जा रहे साइबर अपराध पर नियंत्रण के क्रम में साइबर सेल ने जाँच की और ठगों का पता लगाया। लल्लन सिंह पुत्र स्व. राणा प्रताप सिंह निवासी धवरियासाथ के बैंक खाते में तीन लाख 15000 रुपये वापस कराया। जबकि सुप्रिया निवासी जमालपुर थाना घोसी के बैंक खाते में 6000 रुपये वापस करा गए। अबुशहमा निवासी हट्टी मदारी शहर कोतवाली के 70000 खाते में वापस कराए गए। रोहित यादव निवासी चकवारा थाना मुहम्मदाबाद के खाते में 58 हजार रुपये वापस कराए गए। जबकि धर्मेन्द्र यादव कुमार निवासी विशुनपुरा थाना मधुबन के खातें में 50 हजार रुपये वापस कराए गए। पुलिस लाइन के रमन सिंह के खाते में 20 हजार रुपये वापस कराए गए। इस प्रकार कुल छह पीड़ितों के बचत खाते में कुल पांच लाख 19 हजार रुपसे वापस कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed