फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rs 1610 not returned from roadways woman asked for compensation of Rs 25 thousand court sent notice

मऊ: रोडवेज से वापस नहीं हुए 1610 रुपये, महिला ने मांगा 25 हजार रुपये हर्जाना, कोर्ट ने भेजा नोटिस

Sat, 07 Oct 2023 03:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 07 Oct 2023 03:59 PM IST
सार

यूपी सरकार की तरफ से रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के लिए दो दिनों तक रोडवेज बसों में किराया निशुल्क होने के बाद भी परिवहन निगम की लापरवाही का मामला उजागर हुआ है। मऊ की एक महिला का रक्षाबंधन के दिन टिकट काट दिया गया। महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 

विज्ञापन
Rs 1610 not returned from roadways woman asked for compensation of Rs 25 thousand court sent notice
UP roadways - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी सरकार की तरफ से रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के लिए दो दिनों तक रोडवेज बसों में किराया निशुल्क होने के बाद भी परिवहन निगम की लापरवाही का मामला उजागर हुआ है। एक महिला का रक्षाबंधन के दिन 1610 रुपये का जनरथ में दो टिकट काट दिया गया। तय समय पर बस भी नहीं आई। शिकायत के बाद भी रोडवेज ने पैसे वापस नहीं किए।

विज्ञापन


महिला ने कोर्ट से नोटिस भेजकर 25 हजार रुपये हर्जाना मांगा है। आरोप है कि 30 अगस्त को मऊ से लखनऊ के लिए जनरथ बस का 1610 रुपये का दो ऑनलाइन टिकट बुक कराया। बाद में मऊ एआरएम से शिकायत करने पर धन वापसी का आश्वासन मिला। एक माह बाद भी टिकट का पैसा वापस नहीं मिला तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर्व पर बहनों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में महिला यात्रा निशुल्क कर दी गई थी। बावजूद इसके परिवहन निगम की ऑनलाइन साइट पर महिलाओं का किराया लिया गया। अदरी नगर पंचायत निवासी सुमन देवी ने जागरूकता दिखाते हुए अपनी मांग को परिवहन निगम के सामने रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनरथ नहीं आने पर महिला ने दूसरी बस से किया सफर

सुमन देवी ने बताया कि 30 अगस्त की शाम उन्होंने अपना और पति के लिए मऊ से लखनऊ तक का जनरथ बस में ऑनलाइन दो टिकट बुक किया। महिला यात्रा निशुल्क होने के बाद भी टिकट कै पैसा लिया गया। बस मऊ डिपो से रात आठ बजे की थी। साढ़े सात बजे सुमन देवी अपने बीमार पति को लेकर रोडवेज पहुंची। एक घंटे बाद भी जनरथ बस बस नहीं आई। मजबूरन दूसरी बस में किराया देकर लखनऊ जाना पड़ा।

किराया रिफंड के लिए टिकट पर दर्ज टोलफ्री नंबर पर फोन करने पर वहां से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वापस आकर महिला ने एआरएम मऊ से शिकायत की। एआरएम ने पैसा वापसी का आश्वासन दिया। लेकिन एक माह बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। महिला ने न्यायालय में शिकायत दर्ज कराते हुए उसे और उसके बीमार पति को परेशान करने का आरोप लगाते हुए 25 हजार रुपये हर्जाने की मांग की।

एआरएम मऊ हरिशंकर पांडेय ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर एक महिला का टिकट काटने की जानकारी है। विभाग स्तर पर जल्द निपटारा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। टिकट काटने वाले बस के डिपों की भी जांच की जा रही है। नोटिस की जानकारी अभी नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed