फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   RPF seized vehicle at garbage dump on railway land

रेलवे की जमीन पर कचरा डंप पर आरपीएफ ने जब्त किया वाहन

Thu, 17 Nov 2022 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
RPF seized vehicle at garbage dump on railway land
कोपागंज। नगर पंचायत कोपागंज द्वारा डपिंग ग्राउंड के लिए जमीन चिहिन्त होने के बाद भी खुले में कचरा डंप किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को आरपीएफ ने रेलवे की जमीन पर कचरा डंप कर रहे नगर पंचायत के वाहन को जब्त कर लिया। इसकी जानकारी जैसे ईओ को हुई वह मौके पर पहुंचे और फेंके कचरा को मिट्टी से ढकवाया, साथ ही इसको लेकर फटकार लगाई। इसके बाद आरपीएफ ने वाहन छोड़ा, साथ ही दुबारा पकड़े जाने पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी। कोपागंज नगर पंचायत में कुल 17 वार्ड हैं, यहां से प्रतिदिन 40 मीट्रिक टन कचरा निकलता है। नगर पंचायत द्वारा चेरुरिया गांव में कचरा निस्तारण को लेकर डपिंग ग्राउंड में जमीन चिहिन्त की गई है। इस पर कार्य भी जारी है, लेकिन वर्तमान में कचरा नगर पंचायत द्वारा नगर के वार्ड 13 कोपाकोहना स्थित रेलवे की जमीन पर कचरा डंप किया जाता है। बृहस्पतिवार को इसकी शिकायत जैसे ही इंदारा जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट के इंचार्ज हृदयानंद तिवारी को मिली तो वह मौके पर पहुंचकर कचरा गिरा रहे गाड़ी को पकड़ लिया। उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर लिया। सफाईकर्मियों की सूचना पर अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव ने कूड़ा बराबर कर मिट्टी से ढकवाया। जिसके बाद रेलवे की जमीन में कूड़ा न फेंकने की चेतावनी देकर आरपीएफ ने ट्रैक्टर ट्राली छोड़ा। इस बाबत आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर हृदयानंद तिवारी ने बताया कि अधिशासी अधिकारी द्वारा रेलवे की जमीन में दोबारा कूड़ा नहीं फेंकने के आश्वासन पर ट्रैक्टर टाली को छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed