फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rotary Club Pride celebrated Raksha Bandhan with girls.

Mau News: रोटरी क्लब प्राइड ने बालिकाओं के साथ मनाया रक्षाबंधन

Mon, 24 Aug 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club Pride celebrated Raksha Bandhan with girls.
रोटरी क्लब प्राइड के सदस्यों को रक्षाबंधन पर रक्षासूत्र बांधतीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका वि
मऊ। रोटरी क्लब प्राइड के सदस्यों ने रविवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मोहम्मदाबाद गोहना में पढ़ रही बालिकाओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

बालिकाओं ने रोटरी क्लब के सदस्यों को रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की। इस पर्व को चरितार्थ करने के लिए विजया विश्वकर्मा ने रक्षाबंधन पर सुमधुर गीत प्रस्तुत किया। बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। इसमें डॉ. माला मित्तल ने बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से समझाया। वहीं डॉ. रुचि अग्रवाल, डॉ. शालिनी मनीषा ने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

सदस्य राकेश गर्ग ने मोबाइल से होने वाले साइबर अपराधों और उनके दुष्परिणामों की जानकारी दी। अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि बालिकाओं के साथ रक्षाबंधन मनाकर क्लब ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि प्राइड के सदस्य सदैव उनके साथ खड़े हैं और उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब सचिव डॉ. रघुनंदन अग्रवाल ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचकर उनके जीवन में सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन लाना है। इस दौरान क्लब के सदस्य विजय बहादुर पाल, राकेश गर्ग, कार्यक्रम संयोजक आशीष अग्रवाल, बृजेश उमर, डॉ. पी.के. गुप्ता, डॉ. आनंद जायसवाल, अरुण अग्रवाल, अजय अग्रवाल और सुशील अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed