फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Role and responsibilities of all officers are very important: Mandalayukta

समस्त अधिकारियों की भूमिका एवं जिम्मेदारियां अत्यन्त महत्वपूर्ण:मंडलायुक्त

Thu, 22 Apr 2021 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Role and responsibilities of all officers are very important: Mandalayukta
मऊ। मंडलायुक्त आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों को आपराधिक रिकार्ड वालों पर पैनी नजर रखे जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि जिन गांवों में कोई आपराधिक रिकार्ड वाला बाहुबली दबंग प्रवृत्ति का या वांटेड अपराधी हो वहां पैनी नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा माहौल तैयार किया जाए कि मतदान के दिन हर मतदाता भयमुक्त होकर स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि कोई भी गैर जरूरी एवं संदिग्ध व्यक्ति मतदान केंद्रों के आसपास नहीं मिलने चाहिए। उन बूथों पर विशेष ध्यान देना है जिस पर पहले से विवाद होता रहा है। मंडलायुक्त ने कहा कि कोविड-19 महामारी देश प्रदेश में तेजी से पाव पसार रहा है इस लिए चुनाव के दिन विशेष रूप से मतदान स्थलों पर लोगों को मास्क एवं सोशल डिस्टेसिंग के साथ ही मतदान कराएंगे। साथ ही बूथों पर लगे अधिकारी कर्मचारी भी मास्क एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करेंगे। मंडलायुक्त ने निर्वाचन में शांति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र से संबंधित प्रत्येक ग्राम पंचायतों में 3-4 मुखबिर लगाएं। जिससे हालात पर पैनी नजर तथा वस्तुस्थिति से अवगत कराते रहने के लिए अलर्ट रहें।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला मजिस्ट्रेट अमित सिंह बंसल, पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान, अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज, जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर, जिला सूचना अधिकारी डॉ. धनपाल सिंह, जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी डॉ. ददन कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी रजनीश सिंह सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed