रानीपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से बुधवार को ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रानीपुर ब्लाक के ग्रामीण स्टेडियम फतेहपुर में किया गया। दौड़ में रोहित यादव और रागिनी गुप्ता अव्वल रहे। 100 मीटर दौड़ में बबलू चौहान प्रथम,अजय यादव द्वितीय और आदर्श कुमार तीसरे स्थान पर रहे। जबकि 400 मीटर दौड में अशोक चौहान प्रथम, यशवंत सिंह द्वितीय और अश्वनी कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ में रोहित यादव प्रथम,मनदीप पाल दूसरे और बिटटू तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में रागिनी गुप्ता प्रथम,अंजली गुप्ता द्वितीयऔर आकांक्षा चौहान तीसरे स्थान पर रही। वहीं बालीबाल प्रतियोगिता में पलिया की टीम प्रथम स्थान व दूसरे स्थान पर फतेहपुर की टीम रही। कबड्डी प्रतियोगिता में फतेहपुर की टीम प्रथम स्थान व अमरहट की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता का उद्धाटन रानीपुर ब्लाक के ज्वाइंट बीडीओ रामचन्द्र यादव ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रानीपुर रंजन कुमार यादव, नरेंद्र तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र कन्नौजिया, प्रधान प्रति निधि मन्नू चौहान अमित सिह, शारदा प्रसाद यादव, अर्जुन प्रजापति, बृजेश प्रजापति, अमित यादव मौजूद रहे।