फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   rogiyon, gareebon kee maseeha theen sant madar

रोगियों, गरीबों की मसीहा थीं संत मदर

Fri, 26 Aug 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
rogiyon, gareebon kee maseeha theen sant madar
नगर के सहादतपुरा स्थित प्रकाश नर्सिंग कालेज में मदर टेरेसा की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पि? - फोटो : MAU
मऊ। नगर स्थित साई कालेज आफ फार्मेसी, इंदु प्रकाश फार्मेसी कालेज हलधरपुर में शुक्रवार को संत मदर टेरेसा की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें रोगियों और गरीबों का मसीहा बताया। मुख्य अतिथि कालेज के प्रबंधक अखिलेश राय ने कहा कि मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को अल्बानिया में हुआ था। वह एक ‘अल्बेनियाई-भारतीय रोमन कैथोलिक नन’ थीं। जिन्होंने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ नाम के कैथोलिक धार्मिक जनमंडली की 1950 में कोलकाता में स्थापना की थी। मदर टेरेसा ने दीन-दुखियों, कुष्ठ रोगियों और अनाथों की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनकी मृत्यु पांच सितंबर 1997 को हुई थी। जिसे ‘इंटरनेशनल डे ऑफ चैरिटी’ के तौर पर मनाया जाता है।
विज्ञापन

साईं कालेज के प्रधानाचार्य बृजेश दुबे ने कहा कि मदर टेरेसा ने असाध्य बीमारी से पीड़ित रोगियों व गरीबों को ममता व प्रेम लुटाकर अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनकी संस्था मिशनरीज ऑफ चौरिटी आज 123 मुल्कों में सक्रिय है, इसमें कुल 4,500 सिस्टर हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य बृजेश दुबे, सतेंद्र यादव, अविनाश पांडेय, साधना चौरसिया, अश्वनी सिंह, फातिमा फिरदौस, पीयूष श्रीवास्तव, शिवम सुशील व विवेक पांडेय, रिया सिंह, अंजली आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed