फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Roadways drivers taking shortcut route instead of fixed route

Mau News: तय रूट के बजाए शार्टकट रास्ते से निकल रहे रोडवेज चालक

Fri, 13 Oct 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Roadways drivers taking shortcut route instead of fixed route
अगर आप शाम को भीटी, गाजीपुर तिराहा पर बलिया, गोरखपुर रूट पर जानी वाली बसों का इंतजार कर रहे हैं तो इन तय रूटों के बजाए बाल निकेतन तिराहा या ढेकुलियाघाट मोड़ पर इन्हें पकड़ सकते हैं। दरअसल शाम छह बजते ही इन दोनों रूटों से आनी वाली बसों को चालक भीटी, गाजीपुर तिराहा के तरफ लाने के बजाए बलिया मोड़ से टर्न कर दूसरे शार्टकट रास्ते से रोडवेज डिपो पहुंचाते हैं। बुधवार की इसी चक्कर में दो बसें रेलवे क्राॅसिंग पर 20 मिनट तक जाम में फंसी रही। चौकाने वाली बात है कि इस बात की जानकारी होने के बाद भी इसको लेकर परिवहन निगम के जिम्मेदार कुछ नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

मऊ डिपो में 49 बसें हैं। इसमें 28 फीसदी बसें गोरखपुर और बलिया रूटो पर 4 बसों का संचालन होता है। इसके अलावा काशी डिपो, गाजीपुर डिपो, गाेरखपुर डिपो सहित दूसरे डिपो की बसें मऊ से होकर निकलती है। जहां कई बसें डिपो में आने के बजाए गाजीपुर तिराहा, भीटी चौराहा होते हुए सीधे निकल जा रही है।शाम होते ही गोरखपुर-बलिया रूट को जानी वाली बसों के चालक डिपो से तय रूट आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, फातिमा तिराहा, भीटी चौराहा होते हुए बलिया मोड़ होते हुए गतंव्य स्थान को जाने की बजाए डिपो से निकलकर बालनिकेतन तिराहा से होते हुए सीधे बलिया मोड़ पहुंचते हुए निकले जा रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज चालकों की मनमानी से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, सबसे ज्यादा रात के समय हो रहा है, जब यात्री तय रूटों पर इंतजार करते है,लेकिन बसें उस रूट के बजाए दूसरें रूटों से निकल जाती हैं। सबसे अधिक दिक्कत उन मरीजों को है जो उन बसों में सवार रहते है जो तय रूट के बजाए शार्टकट रूटों से निकल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की शाम ऐसी ही मनमानी देखने को मिली। जब बलिया से आनी वाली जनरथ और एक अन्य बस डिपो में आने के लिए तय रूट के बजाए शार्टकट रूट बलिया मोड़ से ढेकुलिया घाट होते हुए निकलते समय बालनिकेतन तिराहा के पास रेलवे क्रासिंग पर फाटक बंद होने से करीब 20 मिनट तक फंसी रही। यात्रियों द्वारा कई बार शिकायत करने के बाद जिम्मेदार अधिकारी इसको लेकर गंभीरता नहीं दिखाते।

एआरएम मऊ डिपो हरीशंकर पांडेय ने इसे गलत नहीं बताया। बल्कि कहा कि अधिकांश यात्री डिपाे से ही बस में सवार हो जाते है, शाम के समय रूट खाली होने से चालक ढेकुलिया घाट मार्ग का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed