{"_id":"696e89a76e4fe03a34042831","slug":"roadways-driver-recruitment-camps-will-be-held-today-at-four-locations-including-ghosi-and-kopaganj-mau-news-c-295-1-mau1001-139601-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: घोसी, कोपागंज सहित चार जगहों पर रोडवेज चालक भर्ती कैंप आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: घोसी, कोपागंज सहित चार जगहों पर रोडवेज चालक भर्ती कैंप आज
विज्ञापन
दोहरीघाट और मऊ डिपो द्वारा आज चार जगहों पर परिवहन निगम में संविदा चालक भर्ती कैंप लगाया जाएगा। मंगलवार की सुबह 10 बजे से मऊ डिपो के अविनाश कुमार और रमाशंकर पासवान द्वारा घोसी रोडवेज बस स्टैंड और कोपागंज स्थित गौरी शंकर मंदिर परिसर में भर्ती कैंप लगाया जाएगा।
दोहरीघाट डिपो के अतहर अली और मेराज द्वारा कपरवार और बरहज में कैंप लगाया जाएगा। मऊ डिपो को 47 और दोहरीघाट डिपो को 40 संविदा चालकों की भर्ती करने का लक्ष्य दिया गया है।
परिवहन निगम द्वारा जारी सूची के अनुसार बलिया डिपो को की तरफ से 21 जनवरी को बैरिया और रसड़ा में बेल्थरारोड डिपो की तरफ से सिकंदरपुर और मालीपुर में कैंप लगाया जाएगा। शाहगंज डिपो की तरफ से 22 जनवरी को कुशलगंज, फूलपुर और डॉ. अंबेडकर डिपो की तरफ से अतरौलिया और मुबारकपुर में भर्ती कैंप लगाई जाएगी।
विज्ञापन
मऊ डिपो के एआरएम गौतम कुमार गुप्ता ने बताया कि भर्ती के लिए आठवीं पास, दो साल पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस आवश्यक है। उम्र कम से कम 23 वर्ष छह माह होना चाहिए।
बताया कि 2.20 रुपये प्रति किमी की दर से मानदेय का भुगतान किया जाएगा। 22 दिन ड्यूटी के दौरान 5000 किमी चलने वाले चालक को 3000 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।