फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Roadways buses will not run on long routes for 5 days during police recruitment examination.

Mau News: पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान 5 दिन तक लंबी रूटों पर नहीं चलेंगी रोडवेज बसें

Sun, 07 Jun 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will not run on long routes for 5 days during police recruitment examination.
जनपद में आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अभ्यर्थियों की भारी संख्या को देखते हुए परिवहन निगम ने 50 बसों की मांग की है, ताकि परीक्षार्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

7 जून से 11 जून तक मऊ डिपो की बसें लखनऊ और अयोध्या रूट पर नहीं चलेंगी। इन बसों को परीक्षा के मद्देनजर आजमगढ़, बलिया, वाराणसी और गोरखपुर जैसे नजदीकी जिलों के लिए संचालित किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित की जाएगी। तीन दिनों में कुल छह पालियों में परीक्षा होगी, जिसमें 49,536 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिले में बनाए गए 19 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। हर पाली में 8,256 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
प्रशासन द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं, वहीं यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रखने के लिए विशेष योजना लागू की गई है।

वर्जन---
मऊ डिपो में 77 बसें हैं, जो लखनऊ, अयोध्या सहित 13 रूटों पर संचालित हैं। लेकिन पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए लंबी रूटों पर बसें नहीं भेजी जाएंगी। आसपास के जिलों तक परीक्षार्थियों को भेजा जाएगा, ताकि उन्हें आवागमन में सुविधा मिल सके। -गौतम कुमार गुप्ता, एआरएम, मऊ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed