{"_id":"66d35bbebafa5521e40966c5","slug":"roadways-buses-fell-short-altercation-between-candidates-and-arm-video-went-viral-mau-news-c-295-1-mau1002-117184-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: रोडवेज बसें पड़ी कम, अभ्यर्थियों और एआरएम में नोकझोंक, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: रोडवेज बसें पड़ी कम, अभ्यर्थियों और एआरएम में नोकझोंक, वीडियो वायरल
विज्ञापन
आठ परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार की शाम दूसरी पाली में 5351 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। देर शाम रोडवेज बस स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ पहुंची। लेकिन आसपास के जिलों में जाने के लिए एक भी बस नहीं थी। जिम्मेदारों ने वजह चालकों की कमी बताई। डेढ़ घंटे बीतने के बाद भी बस नहीं मिलने पर अभ्यर्थियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस बीच एआरएम हरिशंकर पांडेय और केंद्र प्रभारी राधेश्याम गुप्ता से अभ्यर्थियों की काफी देर तक बहस हुई। बसों को रवाना करने में दूसरे रोडवेज कर्मचारी भी परेशान दिखे। अभ्यर्थियों और अधिकारियों के बीच हो रही बहस का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
शुक्रवार की रात 10 बजे भीड़ और बढ़ गई थी। इस दौरान रोडवेज परिसर में 15 बसें खड़ी थीं। अभ्यर्थियों ने जब उन बसों को रवाना करने के लिए कहा तो एआरएम ने बताया कि चालकों के नहीं होने से ये बसें खड़ी हैं। एक चालक से 12 घंटे ही काम ले सकते हैं।
जिस पर एआरएम से अभ्यार्थियों की नोकझोंक हो गई, उनका एक ही सवाल था काफी समय से हम बस का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बस नहीं मिल रही हैं जबकि हमें शनिवार की सुबह पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होना हैं। इस दौरान गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया और गोरखपुर के लिए बसें नहीं मिली।