फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Roadways buses are still standing on the road in Dohrighat

Mau News: दोहरीघाट में अब भी सड़क पर खड़ीं हो रही हैं रोडवेज बसें

Fri, 06 Jun 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses are still standing on the road in Dohrighat
परिवहन मंत्री के निर्देश के बावजूद दोहरीघाट डिपो बस स्टैंड के बाहर सड़क पर अब भी रोडवेज बसें खड़ी हो रही हैं। बस चालकों की मनमानी से दिनभर जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

बीते दिनों परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मऊ डीपो का औचक निरीक्षण किया था। सड़क पर रोडवेज बस को खड़ी देखकर मंत्री ने फटकार लगाई थी। साथ मऊ और दोहरीघाट डिपो के अधिकारियों को हर हाल में रोडवेज परिसर में बसों के खड़ा कराने की बात कही थी।
विज्ञापन

मऊ डीपो में तो निर्देश का पालन हो रहा है, लेकिन दोहरीघाट डिपो बस स्टैंड के बाहर सड़क पर अब भी रोडवेज बसें खड़ी रहती हैं। यही स्थिति घोसी और मधुबन में भी समस्या बनी है। दोहरीघाट कस्बा में रोडवेज बस चालकों की मनमानी स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए समस्या बन गई है। बस स्टैंड बस परिसर के बाहर सड़क पर बसों के खड़ा होने से दिनभर जाम की लगा रहता है। चालक सड़क पर बस खड़ी कर सवारी बैठाते हैं, फिर गंतव्य के लिए रवाना होते हैं। दोहरीघाट डिपो की 54 सहित गोरखपुर, बेल्थरारोड, गाजीपुर, वाराणसी, काशी, कैंट, सोनभद्र, सहित अन्य डिपो की 200 से अधिक बसें दिनभर यहां से गुजरती हैं। जल्दी निकलने के चक्कर में चालक सड़क पर ही बस खड़ी कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके चलते कस्बा में वाहनों की कतार लग जाती है। कभी कभी बस चालकों का दूसरे वाहन चालकों से झगड़े की स्थिति भी बन जाती है। यही बसें घोसी और मधुबन बस स्टैंड से होकर यहां पहुंचती हैं, वहां भी सड़क पर ही खड़े होकर सवारी बैठाते हैं। कस्बेवासियों और दुकानदारों ने कई बार एआरएम से इसको लेकर शिकायत किया, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ।

एआरएम एके मिश्र ने बताया कि बस स्टेशन के बाहर सड़क पर बस खड़ी होने से जाम लगने की शिकायतें मिलती हैं। चालकों से बस को अंदर खड़ी करने के लिए कहा जाता है। यदि दोबारा ऐसी शिकायत आती है तो जांच के बाद संबंधित चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed