{"_id":"6473a6b6a164d48dd30c79e4","slug":"roadways-bus-service-started-in-ballia-mau-news-c-20-1-227188-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बलिया के शुरू हुई रोडवेज बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बलिया के शुरू हुई रोडवेज बस सेवा
विज्ञापन
मऊ। परिवहन निगम की ओर से ग्रामीण रूटों पर सर्वे कर बसों के संचालन की कवायद शुरू हो गई है। इसी क्रम में बीते शुक्रवार को मझवारा-नगरा-सिकंदरपुर होते हुए बलिया के लिए नई रोडवेड बस सेवा शुरू की गई है। इससे लोगों को अपने गंतव्य तक जाने में आसानी होगी। इस रूट पर पहली बार बस सेवा शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताई है। छह माह पूर्व ही सर्वे के बाद ट्रायल कर लिया गया था। ट्रायल सफल होने के बाद शुक्रवार को एआरएम अरुण कुमार वाजपेई ने फीता काटकर मऊ डीपो के बेड़े में शामिल हुई नई बस को इस रूट पर भेज दिया।
यह बस प्रतिदिन प्रात: छह बजे मऊ डीपो से मझवारा नगरा सिकंदरपुर होते हुए बलिया के लिए रवाना होगी। आधा घंटा रुकने के बाद बलिया डीपो से मऊ के लिए निकल जाएगी। इस मार्ग पर किसी अन्य वाहन के नहीं चलने से परिवहन निगम को राजस्व का लाभ होगा। लगभग एक माह पूर्व 24 अप्रैल को कोपागंज भातकोल मार्ग पर सर्वे कर बड़ी रोडवेज का संचालन शुरू हुआ है।
वहीं, परिवहन निगम द्वारा जिले की अन्य ग्रामीण रूटों को सर्वे के लिए चिन्हित किया जा रहा है। इसमें एक चिरैयाकोट-सरसेना रूट पर सर्वे कर ट्रायल करने की कवायद चल रही है। कोरोना महामारी से पहले इस रूट पर रोडवेज बस का संचालन होता था।
विज्ञापन
एआरएम अरुण कुमार वाजपेई ने कहा कि क्षेत्रीय लोगों की मांग और उपयोगिता को देखते हुए मझवारा से बलिया के लिए बस सेवा शुरू की गई है। जिले में ऐसे कई रूट हैं, जिनपर किसी अन्य निजी वाहनों का संचालन नहीं होता है। वहां रोडवेज बसों को उतारने की कवायद चल रही है। कई ग्रामीण रूटों को चिन्हित कर लिया गया है।ट्रायल सफल होने के बाद ही बसों का संचालन होगा।