{"_id":"6817a86c71e3da867409f109","slug":"roadways-bus-run-from-mau-to-former-pm-chandrashekhars-village-mau-news-c-295-1-mau1002-127504-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मऊ से पूर्व पीएम चंद्रशेखर के गांव तक चलाई गई रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मऊ से पूर्व पीएम चंद्रशेखर के गांव तक चलाई गई रोडवेज बस
विज्ञापन
मऊ डिपो को मिली रोडवेज की नई बस पूर्व प्रधानमंत्री के गांव से होते हुए बेल्थरारोड तक चलाई जा रही है। इस बस के चलने से मऊ और बलिया जिले के 80 से अधिक गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिली है।
मझवारा से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के गांव इब्राहिमपट्टी होते हुए बेल्थरारोड रूट पर यातायात सुविधा नहीं होने से लोगों आवागमन में परेशानी होती थी। शाम को 4 से सुबह 9 बजे तक इस रूट पर बस सेवा नहीं थी। इसे देखते हुए इस रूट पर सर्वे किया गया था।
बस एक मई से रोजाना शाम पांच बजे मऊ बस स्टैंड से मझवारा, बलिया जिले के बरौली, किड़िहिरापुर, इब्राहिमपट्टी, फतहपुर, मर्यादपुर, बेलौली होते हुए बेल्थरारोड पहुंचती है। फिर सुबह सात बजे बेल्थरारोड से चलकर इसी रास्ते मऊ बस स्टैंड पहुंचती है।
विज्ञापन
मऊ डिपो की 70 बसों का आजमगढ़, लखनऊ, अयोध्या, शाहगंज, बहराइच, गोरखपुर, बलिया, चिरैयाकोट-परमानपुर-वाराणसी, प्रयागराज, मधुबन सहित 13 रूटों पर संचालन होता है। रोडवेज प्रबंधन ने ग्रामीणों की सुविधा और अपनी आय वृद्धि को देखते हुए इस रूट पर बस संचालन निर्णय लिया है।
मऊ डिपो के एआरएम हरिशंकर पांडेय ने बताया कि इस रूट पर सर्वे के दौरान देखा गया कि इस रूट पर सवारी वाहनों का संचालन नहीं होता है।
सर्वे के दौरान रूट पर पड़ने वाले मार्ग की स्थिति, यात्रियों की संख्या और डिपो से दूरी समेत कई बिंदुओं पर रिपोर्ट बनाकर भेजा गया था। सभी मानकों को पूरा करने पर इस रूट पर बस चलाई जा रही है।