{"_id":"691f54253225569a48061933","slug":"roadways-bus-collides-with-e-rickshaw-three-killed-mau-news-c-295-1-mau1002-136615-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, तीन की मौत
विज्ञापन
नगर के शीतला माता मंदिर मोड़ पर अनियंत्रित रोडवेज बस के ई -रिक्शा में टक्कर मारने के बाद जुटी भ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में शीतला माता मंदिर मोड़ के पास बृहस्पतिवार की सुबह लगभग सात बजे तेज रफ्तार आजमगढ़ डिपो की बस ने लेन बदलकर ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार शाहीन परवीन, नूरी और महजबीन की मौत हो गई। इनका आपस में देवरानी, जेठानी और सास का रिश्ता था। जबकि परिवार के सात बच्चों सहित नौ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बस छोड़कर चालक भाग गया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हादसे के शिकार हुए सभी लोग देवरिया के रहने वाले हैं। ये लोग मऊ में वैवाहिक समारोह में आए थे।
देवरिया जिले के सलेमपुर नगर निवासी रफीक अहमद अपने परिवार के 11 सदस्यों के साथ मऊ में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। बृहस्पतिवार की सुबह पूरा परिवार एक रिश्तेदारी से नाश्ता करके ई-रिक्शा से दूसरे दूसरे रिश्तेदार के घर जा रहा था। ई-रिक्शा मोहल्ले के एक व्यक्ति का था और इसे परिवार के अरशद कमाल चला रहे थे। इस दौरान शीतला माता मंदिर गेट के सामने कट के पास आजमगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दूसरी लेन में आकर टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार लोग 20 मीटर दूर सड़क के बीचोबीच गिरकर लहूलुहान हो गए। ई-रिक्शा के परखचे उड़ गए। हादसे में शाहीन परवीन पत्नी तौहीद अहमद (30), नूरी पत्नी तौकीर अहमद (30) और महजबीन पत्नी रफीक अहमद (60) की मौके पर मौत हो गई। जबकि सात बच्चों और रफीक सहित नौ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद लगभग 200 मीटर दूर बस खड़ी कर चालक भाग गया। बस के सभी यात्री सुरक्षित हैं। सूचना पर दक्षिण टोला थाना की पुलिस और एएसपी अनूप कुमार पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने दो बच्चों और रफीक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पाकर सलेमपुर से पहुंचे रफीक के बेटे तौहीद की तहरीर पर पुलिस ने रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
ये लोग हुए हैं घायल
रुकैया (7) पुत्री तौहीद अहमद। नाबिया (5) पुत्री तौकीर अहमद। शाहीद (6) पुत्र तौहीद अहमद। नाबिया (5) पुत्री तौहीद अहमद। सानिया (5) पुत्री तौकीर अहमद, रफीक अहमद (60), सोमैया (4) पुत्री तौकीर। साम्या (7) पुत्री तौकीर अहमद। अरशद कमाल (21)।
विज्ञापन
इस साल रोडवेज बस से 9वीं दुर्घटना
जनवरी से अब तक रोडवेज बस से हादसे का ये 9वां मामला है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा ओवरब्रिज पर 16 फरवरी की रात करीब 10:20 बजे बलिया और डॉ. आंबेडकर नगर डिपो की रोडवेज बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। दोनों बसों के 10 यात्री घायल हो गए थे। 22 फरवरी की भोर में महाकुंभ से लौटी दोहरीघाट डिपो की 50 श्रद्धालुओं से भरी रोडवेज बस रामनगर पुलिस बूथ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी। घटना में छह श्रद्धालु घायल हो गए थे। 27 फरवरी की सुबह ओवरटेक करते समय रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के अंदौर निवासी प्रेमा देवी (62) पत्नी रामसुमेर राम की मौत हो गई थी। 20 मई की दोपहर मधुबन थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी थी। घटना में दोहरीघाट थाना क्षेत्र के जमुनीपुर निवासी अनिल राजभर (30) की मौत हो गई थी। जबकि सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सिकटिया ओवरब्रिज पर सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। - अनूप कुमार, एएसपी, मऊ।