{"_id":"58517f8d4f1c1b8960649deb","slug":"road-jam-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों को पीटने को लेकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों को पीटने को लेकर लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
Updated Wed, 14 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मझवारा मोड़ पर चोरी करने के शक में हुई दो युवको की पिटाई के विरोध में लोगों ने बुधवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम करने वाले युवकों की पिटाई करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। दस बजे से लगा लगा जाम करीब एक घंटे चला। इससे मऊ-गोरखपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। सीओ और कोतवाल के समझाने बुझाने पर लोगों ने जाम समाप्त किया। लेकिन पुन: दुबारा फिर से जाम लगा दिया। इस बार पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। पिटाई से घायल युवक राहुल सोनकर की तरफ से उसके परिवार के सदस्यों ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें दो कई लोगों को आरोपित किया गया है। बताते चलें कि बाजार में मझवारा मोड़ स्थित एक दूकान में बीते शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना से नाराज दूकानदारों ने बाजार निवासी तीन युवकों को शक की बिनाह पर पकड़ कर उनसे पूछताछ करने लगे। इस दौरान दूकानदारों ने युवकों की पिटाई भी की। बाद में उन्हें छोड़ दिया। इस बात से नाराज होकर युवकों के परिवारीजनों ने जाम लगाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान जामकर्ताओं ने स्थानीय विधायक सुधाकर सिंह के विरुद्ध नारेबाजी की। इस बाबत सीओ रविंद्र सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन