फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Road Accident Scorpio and bus collide in mau eight devotees injured two in critical condition

Road Accident : स्कॉर्पियो और बस में टक्कर, आठ श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार; दो लोगों की हालत गंभीर

Fri, 21 Feb 2025 12:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Feb 2025 12:00 PM IST
सार

बस और स्काॅर्पियो की टक्कर की सूचना मिलते ही माैके पर घोसी कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हादसे के बाबत बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आ गई थी।

विज्ञापन
Road Accident Scorpio and bus collide in mau eight devotees injured two in critical condition
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बस और स्काॅर्पियो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घोसी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा नगर के रेलवे स्टेशन के पास बीती देर रात करीब 12 बजे स्कॉर्पियो और कैंट डिपो की जनरथ बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो में सवार प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे आठ श्रद्धालु गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन




मऊ से सवारी भरकर वाराणसी डीपो की जनरथ बस बीती रात गोरखपुर जा रहा थी। अभी घोसी कोतवाली से 100 मीटर दूर ही पहुंची थी कि श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज महाकुंभ स्नान कराने लेकर जा रही स्कॉर्पियो सामने से बस से टकरा गई। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आ गई थी।
विज्ञापन


हादसे में स्कॉर्पियो में सवार  बिहार के बैकुंठपुर निवासी फुलकुमारी देवी (50), कमली देवी (60), लालती देवी (60), हरिकिशोर (55), स्कॉर्पियो चालक एवं सिवान के मदरपुर निवासी चंदन (21), सिसई बैकुंठपुर निवासी चंदन (21) घायल हो गए। इसके साथ ही दो अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया गया। यहां से स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना के बाद घंटों तक यातायात बाधित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed