फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   road Accident in mau Car full of baraatis fell into ditch one dead four people in critical condition

UP Accident: बरातियों से भरी कार खाई में गिरी, दूल्हे के भाई की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर; मातम

Fri, 23 May 2025 10:05 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 23 May 2025 10:05 AM IST
सार

UP Accident News: यूपी के मऊ जिले में सड़क हादसे की सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। यहां चिकित्सकों ने दूल्हे के बड़े भाई काे मृत घोषित कर दिया। वहीं, चार लोगों के इलाज किए जा रहे थे।

विज्ञापन
road Accident in mau Car full of baraatis fell into ditch one dead four people in critical condition
हादसे में कार के उड़े परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Mau: मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के जामडीह गांव के पास शुक्रवार की सुबह बरातियों की कार खाई में पलट गई। घटना में एक की मौत हो गई और कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


गोरखपुर जनपद के बांसगांव से गुरुवार की शाम मधुबन थाना के खीरीकोठा गई थी। रातभर वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद बराती वापस लौट रहे थे। उनमें से एक कार UP53EJ7691 मधुबन घोसी मार्ग होते हुए गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन


सुबह करीब 6.30 बजे कार जामडीह गांव के पास पहुंची थी कि चालक को अचानक झपकी आ गई। इतने में कार पुलिया की रेलिंग से टकराई और खाई में पलट गई। कार सवार बांसगांव निवासी चंद्रमोल त्रिपाठी उर्फ दीपू (38) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बांसगांव थाना क्षेत्र के पांडेय तिघरा निवासी किशन पांडेय (30), संदीप प्रजापति (30), भीटी के तिवारी निवासी मदन तिवारी (18) और उनके भाई बिशु तिवारी (19) गंभीर रूप से घायल हो गए।

road Accident in mau Car full of baraatis fell into ditch one dead four people in critical condition
हादसे के माैके पर माैजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। चारों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर पंचनामा बनाकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

सुनें इनकी
कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचा। घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए, पंचनामा बनाकर शव को कब्जे ले लिया गया है। घटना कैसे हुई कारण पता लगाया जा रहा है। - मनोज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, घोसी कोतवाली, मऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed