फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rivers are our cultural heritage: Dr. Shashwat

नदियां हमारी सांस्कृतिक धरोहर : डॉ. शाश्वत

Sat, 20 Sep 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Rivers are our cultural heritage: Dr. Shashwat
दोहरीघाट के विक्ट्री इंटर कॉलेज में  जिला गंगा समिति मऊ के 'विद्यालय नदी कार्यक्रम' के तहत जन-ज
दोहरीघाट। जिला गंगा समिति मऊ के ‘’विद्यालय नदी कार्यक्रम’’ के तहत विक्ट्री इंटर कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को जन-जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

संयोजन कर रहे नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी डॉ. हेमंत यादव ने विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शाश्वत पांडेय की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विद्यार्थियों ने नदियों और जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य डॉ. शाश्वत पांडेय ने कहा कि नदियां हमारी सांस्कृतिक धरोहर होने के साथ-साथ जीवनदायिनी भी हैं। इस अवसर पर स्लोगन राइटिंग, वाद-विवाद और पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
डॉ. हेमंत यादव ने बताया कि ऐसी गतिविधियां युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाती हैं और समाज को एक सशक्त संदेश देती हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों और विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक अर्जुन, करुणेश मिश्रा, चंद्रभान मौर्य, उषा राय, रामाश्रय यादव, जय प्रकाश मल्ल, अवधेश सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed