फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   River water started entering the coastal areas of Saryu

Mau News: सरयू के तटवर्ती इलाकों में घुसने लगा नदी का पानी

Tue, 23 Jul 2024 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
River water started entering the coastal areas of Saryu
दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। नदी के तटवर्ती गांवों में नदी का पानी घुसने लगा है। पिछले 24 घंटों में नदी का जलस्तर 20 सेमी बढ़ा है। नदी के रौद्र रूप धारण करने से कस्बा के ऐतिहासिक धरोहरों का अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 20 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। तटवर्ती इलाकों में पानी घुसने से हजारों एकड़ धान की फसलों के जलमग्न होने का खतरा बढ़ गया है। प्रलयंकारी लहरें भारत माता मंदिर और मुक्तिधाम की दीवारों से सीधे टकरा रही हैं। सरयू नदी के जलस्तर पर नजर डाली जाए तो सोमवार को नदी का जलस्तर 70.15 मीटर रहा। रविवार को नदी का जलस्तर 69.95 मीटर रहा। जबकि नदी के खतरा का निशान 69.90 मीटर है। जलस्तर बढ़ने नगर की ऐतिहासिक धरोहर मुक्ति धाम, भारतमाता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, डीह बाबा का मंदिर, हनुमान मंदिर, शाही मस्जिद के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। तटवर्ती इलाके रामपुर धनौली, नई बाजार, चिउटीडाड़, नवली, बहादुरपुर गोधनी, ठाकुरगांव, गौरीडीह, जमीरा चौराडीह, कोरौली बिलौली, महुआ बारी, रसूलपुर, सूरजपुर सहित विभिन्न गांवों में पानी घुसना शुरू हो गया है। इससे हजारों एकड़ फसल के जलमग्न होने की चिंता किसानों को सताने लगी है। खाकी बाबा की कुटी भारत माता मंदिर पर नदी की तेज धारा टक्कर मार रही है। वहीं धनौली रामपुर की सुरक्षा में लगे बोल्डरों पर भी पानी की नदी की लहरें टक्कर मार रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed