फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Risk of erosion increases as Saryu River water level recedes.

Mau News: सरयू नदी में घटाव होने से बढ़ा कटान का खतरा

Sat, 19 Sep 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Risk of erosion increases as Saryu River water level recedes.
दोहरीघाट में घटा सरयू नदी का जलस्तर। संवाद
दोहरीघाट। स्थानीय कस्बे से होकर गुजरी सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के बाद दूसरे दिन घटाव होने से तटवर्ती इलाकों के लोगों को अनहोनी की चिंता सताने लगी है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में चार सेमी का घटाव दर्ज किया गया। श्मशान घाट की सीढ़ियां अभी भी डूबी हैं। गौरीशंकर घाट तक नदी में घटाव होने से कटान का खतरा बना है। सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद घटाव होने से लोगों को नदी के कहर बरपाने की चिंता खाए जा रही है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में चार सेमी का घटाव दर्ज किया गया है। नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो गौरीशंकर घाट पर नदी का जलस्तर शुक्रवार को 69.74 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 69.78 मीटर रिकॉर्ड किया गया था। नदी खतरा बिंदु से 69.90 मी से 16 सेंटीमीटर नीचे बह रही थी। नदी के बढ़ने के बाद घटाव होने से लोग राहत की सांस तो ली है, लेकिन नदी के कटान से लोग दहशत में जी रहे हैं। नदी में कटान होने से मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, जानकी घाट, दुर्गा माता मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद, हनुमान मंदिर का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारी नदी के जलस्तर पर नजर बनाए रखने का दावा कर रहे हैं। इस बाबत सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजय मात्रेय का कहना है कि नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। धरोहरों के बचाव के लिए सभी उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed