{"_id":"6a4d49e45c64eb65e80d6204","slug":"risk-of-accidents-due-to-soil-erosion-along-the-roadside-mau-news-c-295-1-svns1028-148214-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सड़क के किनारे मिट्टी कटने से हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सड़क के किनारे मिट्टी कटने से हादसे का खतरा
विज्ञापन
पहली बारिश में कुसम्हा–मांदी सिपाह मार्ग पर बने रेन कट, हादसे की आशंका बढ़ी
बड़राव ब्लॉक क्षेत्र के कुसम्हा बाजार से मांदी सिपाह बाजार को जाने वाले मार्ग के किनारे मिट्टी कटकर दब जाने से मार्ग संकरा हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हल्की बारिश होने पर हादसे का खतरा बढ़ जाता है। परेशान लोगों ने विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन मामले को लटका दिया गया है।
क्षेत्र के कुसम्हा बाजार से मांदी सिपाह बाजार को जाने वाले मार्ग के किनारे मिट्टी कटकर बह गई है। इससे सड़क के किनारों पर गड्ढेनुमा स्थिति बन गई है। सड़क संकरी हो जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ गया है।
रात के समय हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। इस संबंध में क्षेत्र के जयप्रकाश सिंह पटेल, रामअवध सिंह, अवधेश, गोरख राय, राजन सिंह का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है।