फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Richa Tripathi will get Chief Minister Award

ऋचा त्रिपाठी को दिया जाएगा मुख्यमंत्री एवार्ड

Sat, 06 Mar 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Richa Tripathi will get Chief Minister Award
ऋचा त्रिपाठी। मुख्यमंत्री अवार्ड के लिए चयनित। - फोटो : MAU
मऊ। शहर के सोनीधापा इंटर कालेज की सहायक अध्यापिका ऋचा त्रिपाठी को मिशन शक्ति अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री एवार्ड के लिए चयनित किया गया है। यह एवार्ड उन्हें मिशन शक्ति के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए महिला दिवस पर आठ मार्च को लखनऊ में दिया जाएगा। यह पुरस्कार पाने वाली ऋचा त्रिपाठी मंडल की पहली और इकलौती सहायक अध्यापिका होंगी।
विज्ञापन

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र कुमार सिंह ने तीन मार्च को जारी अपने पत्र में कहा है कि ऋचा त्रिपाठी की ओर से मिशन शक्ति के तहत जनपद स्तरीय, तहसील स्तरीय निबंध, भाषण, क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्कूटी रैली आदि कार्यक्रमों में अपने विद्यालय के बच्चों को मार्ग निर्देशित करके इनके द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसके चलते सोनीधापा विद्यालय के बच्चों को और ऋचा त्रिपाठी को उत्कृष्ट कार्य के लिए जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी , सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की ओर से पुरस्कृत किया जा चुका है। इसके साथ ही नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन और महिलाओं तथा बालिकाओं के विरुद्ध अपराध हिंसा , पॉक्सो एक्ट की जागरूकता एवं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए इनके द्वारा सराहनीय कार्य किए गए हैं। इसके मिशन शक्ति के लिए ऋचा त्रिपाठी को मिशन शक्ति के कार्यक्रम के अंतर्गत शक्ति योद्धा के रूप में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया जा चुका है। ऋचा त्रिपाठी को महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च को लखनऊ में मुख्यमंत्री एवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। ऋचा त्रिपाठी की इस उपलब्धि पर सोनीधापा बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य मंजू राय शर्मा और प्रबंधिका शकुंतला खंडेलवाल सहित सभी शिक्षिकाओं और छात्रों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed