मधुबन। फतेहपुर मंडाव ब्लाक सभागार में बुधवार को एडीओ पंचायत सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। अधूरे कार्यों को शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। एडीओ ने कहा कि ग्राम निधि खाते से आपरेशन कायाकल्प के कार्यों को कराने एवं इस खातों के धन को अन्य मद में खर्च नहीं करने की हिदात दी गई। मृत सरोवर के अधूरे कार्यों को बारिश के पश्चात तत्काल पूर्ण कराने,महिलाओं अनुसूचित जाति के महिला श्रमिकों का नियोजन मनरेगा में बढ़ाने,महिला श्रमिकों का शत प्रतिशत भुगतान आधार वेस्ट सिस्टम से सुनिश्चित करने,20 से अधिक नियोजित कार्य पर आधार बेस्ड सिस्टम से उपस्थिति सुनिश्चित करने ,नेशनल रिसोर्स मैनेजमेंट के कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। साल 2019 - 20 के अपूर्ण कार्यो को पूर्ण कराने,फूलपुर,ढिलई फिरोजपुर व लखनौर में निर्मित हो रहे खेल मैदान को शीघ्र पूर्ण करने,छुट्टा गोवंशो को संरक्षित करने, वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन धारक का आधार सिटिंग पूर्ण करने,ग्राम सचिवालयों को सक्रिय करने, पूर्व के आवास पूर्णता करने तथा अपात्रों से वसूली करने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहनता से समीक्षा की गई। इस दौरान एडीओ पंचायत ने चेताया कि यदि निर्देशों का समय से पालन नहीं हुकिया गया तो कार्रवाईकी जाएगी। इस अवसर पर एपीओ सत्यप्रकाश पाण्डेय, एडीओ पंचायत सुरेन्द्र यादव, एडीओ कोआपरेटिव सुनील यादव,एडीओ एजी राकेश पाण्डेय, जेई मनु प्रसाद,जेई मृत्युंजय खरवार सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सचिव रहे।