फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Retired teacher was killed by youths in the greed of money

रुपयों के लालच में युवकों ने मार डाला था रिटायर्ड शिक्षिका को

Sun, 11 Jul 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Retired teacher was killed by youths in the greed of money
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजाजहांपुर मुहल्ले में बलिया रोड के किनारे शिवनगर कालोनी में हुई सेवानिवृत्त शिक्षिका की हत्या का खुलासा पुलिस ने रविवार को कर दिया। शहर कोतवाली में प्रेसवार्ता में सीओ सिटी धनंजय मिश्र ने घटना का खुलासा किया। सेवानिवृत्त शिक्षिका के पास पर्याप्त नगदी और गहनों की उम्मीद में दो युवकों ने उनका गला दबाकर मार डाला लेकिन हत्यारों को मृतक के कान के टप्स और एक अंगूठी के अलावा कुछ नहीं मिला। पुलिस ने दोनों हत्यारों को मृतका के मोबाइल, दोनों गहनों और घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। नई मॉडल की बाइक खरीदने के चक्कर में वृद्धा के पास नगदी मिलने की उम्मीद में युवकों ने हत्या जैसा जघन्य अपराध किया और जेल की सलाखों के पीछे जा पहुंचे।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि मृतका गीता पांडेय 62 पत्नी स्व. ओंकार नाथ मूलरूप से आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाने के बस्ती गांव निवासी थीं। वे रिटायर होने के बाद बलिया मोड़ के साई फार्मेसी कालेज मोड़ के पास मकान बनवाकर अकेले रहती थीं। उनकी तीन बेटियों की शादी हो चुकी थी। उनकी एक शिक्षिका बेटी भी अपने परिवार के साथ ख्वाजाजहांपुर मुहल्ले में रहती है। वृद्धा के पास कोपागंज थाने के पतिला गांव का निवासी श्रीप्रकाश मौर्य आता जाता था।
विज्ञापन

श्रीनिवास वृद्धा के छोटे मोटे घरेलू कार्य भी कर देता था। इस दौरान उसे यह आभास हो गया था कि रिटायर होने के बाद वृद्धा के पास काफी रुपये होंगे। उसके मन में लालच आ गया। उसने यह बात अपने गांव के ही युवक अमर राय को बताई। अमन राय भी नई माडल की बाइक लेना चाहता था। श्रीप्रकाश भी कुछ अधिक रुपये हासिल करके कोई रोजगार करना चाहता था। इसी योजना के तहत उसने कई बार वृद्धा के घर की रेकी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के अनुसार चार जुलाई को दोनों वृद्धा के घर पहुंचे। वृद्धा ने दोनों को चाय बनाकर पिलायी। मकान दिखाने के बहाने वृद्धा को ऊपर लेकर गए। उसी दौरान दोनों ने मिलकर वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्यारों ने ट्रंक काल से रजाई गद्दे निकालकर प्लास्टिक में लपेट कर शव छिपा दिया। इधर वृद्धा का फोन न आने से उनकी बेटी को शंका हुई। वह पांच जुलाई को मां के घर के गईं तो ताला बंद देख हैरत में पड़ गईं। बेटी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बक्से में शव बरामद किया। पुलिस ने एक सप्ताह में घटना का खुलासा करते हुए हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारों के पास से वृद्धा के कान के टप्स, एक अंगूठी, टीवी, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed