फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Reta throat with a knife

शराबी बाप ने बेटे का चाकू से गला रेता, गंभीर

Mon, 25 May 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 25 May 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Reta throat with a knife
 शराबी पिता ने रविवार की सुबह अपने छह वर्षीय मासूम बेटे का गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया। संयोग था कि पास में मौजूद एक चाय वाले ने देख लिया और विरोध किया। इसपर गुस्साए पिता ने चाय वाले पर भी कुल्हाड़ी से हमलाकर उसे लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन



घटना के बाद उसने खुद भी तमसा नदी पर बने रेलवे पुल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे बचा लिया। गंभीरावस्था में चाय वाले एवं मासूम के साथ ही आरोपी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पिता पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के ढेकुलियाघाट पुल खालसा चक कानूनगोयान की है।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र के तमसा नदी किनारे ढेकुलियाघाट के निकट खालसा चक कानूनगोयान मुहल्ला है। रविवार की सुबह वीरेंद्र कुमार गुस्से में अपने छह वर्षीय मासूम बेटे विशाल को पकड़कर उसका चाकू से गला रेतने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 बालक के चिल्लाने पर पास का ही एक चाय बेचने वाला दूकानदार केदार दौड़कर मासूम को बचाने गया। इससे क्रोधित वीरेंद्र कुमार ने बालक को छोड़कर उसपर ही कुल्हाड़ी से हमलाकर दिया। सिर में कुल्हाड़ी लगने से केदार वहीं ढेर हो गया और खून से लथपथ हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।


इससे घबराकर आरोपी वीरेंद्र तमसा नदी पर बने रेलवे के पुल पर चढ़ गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस के साथ ही सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लाख मना करने के बाद भी आरोपी ने पुल से छलांग लगा दी।


पुलिसकर्मियों ने नीचे चादर से ही उसे रोक लिया और उसकी जान बचा ली। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के चलते केदार चाय वाले दुकानदार को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।



जब कि विशाल का आपरेशन किया गया। इसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र कुमार के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत किया है। इस संबंध में कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह का कहना है कि चाय वाले की सक्रियता एवं पुलिस की तत्परता के चलते बड़ी घटना को बचा लिया गया। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed