फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   'Restoration of female population is a big honor'

‘महिला सामाख्या की बहाली ही बड़ा सम्मान’

Mon, 08 Mar 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
'Restoration of female population is a big honor'
कलेक्ट्रेट पर सेवा बहाली की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपने जाते महिला सामाख्या क? - फोटो : MAU
मऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एक तरफ महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा था वहीं दूसरी तरफ महिला सामाख्या की बहाली की मांग को लेकर पहुंची महिला सामाख्या से जुड़ी महिलाओं ने अपने हक की आवाज उठा रही थीं। महिला सामाख्या में तैैनात 35 से अधिक कर्मचारियों ने नौकरी बहाली की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान को सौंपा। महिलाओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सामाख्या की बहाली ही उनका सबसे बड़ा सम्मान होगा।
विज्ञापन

महिला सामाख्या की जिला कार्यक्रम समन्वयक कनक प्रभा सिंह के नेतृत्व में महिला कर्मी सोमवार को जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुईं। यहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हुए प्रदेश सरकार से जिले की 35 महिला कर्मियों सहित प्रदेश के महिला सामाख्या कार्यक्रम की 800 महिला कर्मियों की बहाली की मांग की। कहा कि महिला सामाख्या कार्यक्रम से जुड़ी महिला कर्मियों को आर्थिक समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसमें अधिकांश महिलाओं की उम्र 45 वर्ष से ज्यादा है, ऐसे में वे अब नौकरी न होने की दशा में काफी परेशान हैं। प्रदेश सरकार इस कार्यक्रम को फिर शुरू करे और सभी महिला कर्मचारियों की सेवा बहाल करे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का यही महिलाओं के लिए बड़ा सम्मान होगा। बताया कि हम लोगों के प्रयास से ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, एमडीएम तथा अन्य सरकारी योजनाओं की ग्रामीण अंचलों तक पहुंच बनाई थी। चेताया कि सेवा बहाली न होने पर महिला कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगी। ज्ञापन देने वालों में सोनी, आशा, मिथिलेश, नीलम, ममता देवी, गीता, कंचन, विद्यालक्ष्मी, संगीता, सुमंता, सीमा, दुर्गावती, पूनम, बबिता, उर्मिला शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed