फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Resident of ward number one of the town facing the problem of drainage

जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे कसबे के वार्ड नंबर एक के निवासी

Thu, 20 May 2021 09:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Resident of ward number one of the town facing the problem of drainage
नगर पंचायत के कोपागंज देहात के वार्ड नंबर एक के निवासियों के लिए जलजमाव की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। 400 से अधिक आबादी के बीच नाली न होने के चलते वार्ड के मुख्य रास्ते पर हलकी बारिश में भी जलजमाव होने से लोगों को आने जाने में अत्यधिक परेशानी उठानी पड़ती है। बुधवार की शाम हुयी बारिश के चलते मुख्य रास्ते पर घुटनों तक पानी जमा हो गया है। हर दिन गंदे पानी से होकर आम लोगों को आवागमन करना दिनचर्या बन गई है। कोपा कोहना के संदेश यादव ,प्रेम ,डॉ विश्वास आदि लोगों ने कहा कि जलजमाव की स्थिति इतनी भयावह हो गई है किसी प्रकार की संक्रमण रोग और मच्छड़ हमला कर देता है। रात के समय हो दिन के समय घर में मच्छरों के हमले से लोग परेशान रहते हैं। सड़क पर फैले पानी से होकर आने जाने में आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही महिलाओं और बच्चों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि पानी खत्म होने पर सड़क की स्थिति भी कमजोर होने की संभावना बनी रहती है। सड़क टूटने के बाद उसे ठीक करने का कार्य भी समय पर नहीं किया जाता है। लोगों ने कहा कि जलजमाव के कारण से आवागमन मुख्य सड़क से ठप हो गया है। केवल वाहन चालक ही सड़क का उपयोग कर रहे हैं। पैदल आवागमन करने वाले मोहल्ला के लोगों को दूसरे रास्ते से कोपागंज बाजार व अन्य जगहों पर आने जाने में आना जाना पड़ता है। इससे काफी परेशानी हो रही है। जलजमाव से आसपास रहने वालों को घर से निकलने में काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पंचायत के अधिकारियों से मुख्य सड़क की समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग की है। अधिशाषी अभियंता जय प्रकाश यादव ने बताया कि अभी जल्द ही नगर के विस्तारीकरण के अंतर्गत वह क्षेत्र आया है, बहुत ही जल्द लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed