फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Reserve reinstatement: Candidates will be deprived of the exam if they do not reach the center half an hour before.

आरक्षी बहाली: आधे घंटे पूर्व केंद्र पर नहीं पहुंचे तो परीक्षार्थी होंगे परीक्षा से वंचित

Tue, 13 Feb 2024 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Reserve reinstatement: Candidates will be deprived of the exam if they do not reach the center half an hour before.
मऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर लिखित परीक्षा को संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में पुलिस लाइन परिसर में बैठक हुई। बैठक में डीएम ने कहा कि अगर परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के आधे घंटे पहले नहीं पहुंचे, तो उन्हें परीक्षा देने से वंचित कर दिया जायेगा। बैठक में जिलाधिकारी समस्त जोनल, सेक्टर- स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र पर्यवेक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ पुलिस लाइन परिसर स्थित बहुउद्देशीय कक्ष में ब्रीफिंग के दौरान बोल रहे थे।
विज्ञापन

बैठक में ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र के बाहर भी जाम की समस्या से निपटने एवं किसी आकस्मिक स्वास्थ्य समस्या से निपटने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सीटिंग प्लान के अनुसार केंद्रों पर पर्याप्त फर्नीचर की व्यवस्था, पेयजल, पुरुष और महिला शौचालय- प्रकाश की उचित व्यवस्था पूर्व में ही सुनिश्चित करने के साथ बोर्ड द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार ही उन्होंने परीक्षा सकुशल संपन्न कराने को कहा। जिलाधिकारी ने परीक्षा में परीक्षार्थियों से भी परीक्षा से पहले होने के आधे घंटे पूर्व ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की बात कही, जिससे वे परीक्षा में सम्मिलित हो सके। ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार निगरानी करने को कहा जिससे प्रत्येक परीक्षा कक्ष पर सजग नजर रखी जा सके। वहीं पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने परीक्षा को त्रुटि रहित संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र पर्यवेक्षक- स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भूमिका महत्वपूर्ण बताते हुए बोर्ड द्वारा जारी दिशा निर्देशों का गहनता से अध्ययन करने को कहा। उन्होंने परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को अक्षम्य मानते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। वहीं जनपद में परीक्षार्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से केंद्र के बाहर किसी भी प्रकार की ट्रैफिक की समस्या होने पर तत्काल 112 नंबर पर डायल करने को कहा, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा एसपी ने अफवाह की स्थिति में तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश भी दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, एएसपी महेश सिंह अत्री, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर रहेगा प्रतिबंध
मऊ। परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित वस्तुओं जैसे अखबार, पेंसिल बॉक्स, कैलकुलेटर, पर्स, चश्मा, टोपी, ज्वेलरी, खाद्य पदार्थ, मोबाइल, पेन ड्राइव, कैमरा, किसी भी प्रकार की घड़ी, चाबी, ब्लूटूथ, डिजिटल पेन, हेल्थ बैंड पर प्रतिबंध रहेगा। बैठक में इस संबंध में भी केंद्र व्यवस्थापकों को लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रसारित करने को कहा, जिससे परीक्षार्थी एवं अभिभावक पूर्व में ही इन प्रतिबंधित वस्तुओं के प्रति सजग रहें तथा परीक्षा केंद्र पर अनावश्यक भीड़ की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
43 केंद्रों पर दो दिन होगी परीक्षा, दो पालियों में होगी परीक्षा
मऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को होगी। यह परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 बजे तथा अपराह्न 3:00 बजे से 5 बजे के बीच होगी। जिसके लिए जनपद में कुल 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में कुल 22128 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इस प्रकार दो दिन चलने वाली परीक्षा की चार पालियों में कुल 88512 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed