{"_id":"600f0a738ebc3e2c521f2b1e","slug":"republic-day-will-be-celebrated-with-great-pomp-in-the-district-preparations-complete-mau-news-vns571187772","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, तैयारी पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गणतंत्र दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा पूरे जिले में शांति के साथ फहराया जाएगा। इसको लेकर पूर्व संध्या पर सोमवार की देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप देने में लोग जुट रहे।
पुलिस लाइन परिसर स्थित समारोह स्थल तैयार हो गया। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। गणतंत्र दिवस की धूम पूर्व संध्या से ही नजर आने लगी। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कॉलेजों मेें राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह की एक पखवारे से तैयारियां चल रही थीं। स्कूलों, कालेजों में परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मद्देनजर कालेजों में छात्र छात्राओं ने सोमवार को पूर्वाभ्यास किया। तिरंगों की खरीदारी के साथ दूसरी सजावटी वस्तुओं के लिए देर शाम तक बाजारों में भीड़ उमड़ती रही। विद्यालयों में आयोजनों के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा।
पुलिस ने महत्वपूर्ण स्थलों, मंदिरों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टेशन, राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्म जीव ब्यूरो, बीज अनुसंधान निदेशालय सहित महत्वपूर्ण सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किया है। वहीं गणतंत्र दिवस को शानदार ढंग से मनाए जाने के क्रम में स्कूल, कालेज के शिक्षक व छात्र कार्यक्रम स्थल को सजाने व संवारने में लगे रहे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को शिक्षकों ने दिन भर पूर्वाभ्यास कराया।
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कालेजों में गणतंत्र दिवस की चल रही तैयारी सोमवार को पूरी हो गई। मधुबन तहसील क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर स्थित इंदिरा गांधी पीजी कालेज, सेंट्रल पब्लिक स्कूल मर्यादपुर गणतंत्र दिवस को लेकर पूर्वाभ्यास किया।
तिरंगों की हुई खूब खरीदारी
मऊ। गणतंत्र दिवस को लेकर बच्चे, युवा सहित सभी तबके के लोगों में उत्साह का माहौल रहा। गणतंत्र दिवस की धूम पूर्व संध्या से ही नजर आने लगी। तिरंगों की खरीदारी के साथ दूसरी सजावटी वस्तुओं के लिए देर शाम तक बाजार में भीड़ उमड़ती रही। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के प्रमुख बाजार तरह-तरह के तिरंगों से पटा हुआ नजर आया। नगर के सहादतपुरा, रौजा, चौक, मिर्जाहादीपुरा, मिर्जाहादीपुरा सहित विभिन्न बाजारों में झंडों की खरीदारी करने की भारी भीड़ रही।